Breaking News
राजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारSahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्साचंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्टराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारSahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्साचंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट

The Great Khali Supports Amritpal Singh : द ग्रेट खली का बड़ा बयान-Punjab को अमृतपाल सिंह ही बचा सकते हैं

The Great Khali Supports Amritpal Singh : द ग्रेट खली का बड़ा बयान-Punjab को अमृतपाल सिंह ही बचा सकते हैं

द ग्रेट खली का बड़ा बयान-Punjab को अमृतपाल सिंह ही बचा सकते हैं

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

The Great Khali Supports Amritpal Singh : पंजाब की सियासत में इन दिनों बयानों का दौर तेज हो चुका है। इसी कड़ी में जालंधर में रह रहे पूर्व WWE चैंपियन और भाजपा नेता दलीप सिंह राणा यानी ‘द ग्रेट खली’ ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य में शुरू होने वाली ‘नशा मुक्त यात्रा’ से ठीक पहले खली ने खुलेआम मांग की है कि डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को रिहा किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि पंजाब को नशे के दलदल से बाहर निकालने में अमृतपाल अहम भूमिका निभा सकते हैं।

‘अमृतपाल को नकारात्मक नजर से न देखें, युवाओं को नशे से दूर किया’

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान खली ने अमृतपाल सिंह का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल को हमेशा गलत नजरिए से देखा जाता है, जबकि उन्होंने युवाओं को सिख परंपरा से जोड़ते हुए अमृत छकाया और सिर पर पगड़ी सजाने के लिए प्रेरित किया। खली के मुताबिक, अमृतपाल ने पंजाब की युवा पीढ़ी को ड्रग्स की भयानक लत से बचाने का बड़ा काम किया है।

विज्ञापन

अमृतपाल के राजनीतिक अनुभव पर उठने वाले सवालों पर पलटवार करते हुए खली ने साफ कहा कि पंजाब को सुधारने के लिए किसी राजनीतिक ट्रेनिंग की कोई आवश्यकता नहीं होती, इसके लिए सिर्फ साफ नीयत की जरूरत होती है। उन्होंने तर्क दिया कि पंजाब एक संवेदनशील बॉर्डर स्टेट है, इसलिए मजबूत लीडरशिप वक्त की मांग है और अमृतपाल को राजनीति में काम करने का पूरा मौका मिलना चाहिए।

‘फ्री की रेवड़ी’ पर सीएम मान को घेरा, बोले- अपने खेत बेचकर दें सुविधाएं

राजनीतिक बयानों के साथ-साथ खली ने आम आदमी पार्टी की सरकार की मुफ्त योजनाओं पर भी तीखा प्रहार किया। महिलाओं को आर्थिक सहायता देने, मुफ्त बिजली और बस सफर जैसी योजनाओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जो मुफ्त दे रही है, वह जनता की जेब से ही निकालकर दे रही है।

खली ने तंज कसते हुए कहा, “अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने खेत बेचकर लोगों को मुफ्त सुविधाएं दें, तब तो उस मुफ्त का कोई मतलब बनता है। एक से टैक्स लेकर दूसरे को रेवड़ी बांटने से राज्य का विकास नहीं होता।” उन्होंने विदेशी मुल्कों का हवाला देते हुए कहा कि तरक्की तभी संभव है जब जनता को मुफ्त के लालच के बजाय बेहतर व्यवस्था और रोजगार मिले।

राजनीति में खुद की कोई दिलचस्पी नहीं, भाजपा सरकार की वकालत

खली ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर भी खुलकर बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी खुद की मुख्यधारा की राजनीति में आने या जालंधर से चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि तमाम राजनीतिक दलों ने उनसे संपर्क साधने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने किसी के पाले में जाने से इनकार कर दिया।

पंजाब के भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है, तो हालात काफी हद तक सुधर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि देशहित में केंद्र सरकार बेहतर काम कर रही है, बशर्ते पंजाब में भी विकास की रफ्तार को सही दिशा मिले।

Punjab Roadways Contract Workers Strike : 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे मुलाजिम, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।