Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Rewari : बस के टायर के नीचे आने से 15 साल की छात्रा की हुई मौत , रेवाड़ी के खेड़ी बस स्टैंड पर ओवरलोडिंग से गुस्साए ग्रामीणों का हंगामा

ppravesh kaushik
Rewari : बस के टायर के नीचे आई 15 साल की छात्रा, रेवाड़ी के खेड़ी बस स्टैंड पर ओवरलोडिंग से गुस्साए ग्रामीणों का हंगामा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rewari : रेवाड़ी जिले के कोसली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खेड़ी बस स्टैंड पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई जहां अस्पताल में छात्रा ने दम तोड़ दिया । ओवरलोड बस से गिरकर छात्रा के दोनों पैर टायर के नीचे आ गए, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस ड्राइवर की पिटाई कर दी और रोड पर जाम लगा दिया।

घटना के समय रेवाड़ी डिपो की रोडवेज बस गुजरवार से रेवाड़ी के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में खेड़ी तक पहुंचते-पहुंचते बस में भारी भीड़ हो गई और वह पूरी तरह खचाखच भर गई। जैसे ही बस खेड़ी बस स्टैंड से आगे बढ़ी, अगली खिड़की के पास खड़ी 15 वर्षीय छात्रा मधु अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गई। बस का पिछला टायर उसकी दोनों टांगों के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद ड्राइवर बस वहीं छोड़कर पास के ही बाजरे के खेत में जाकर छिप गया। घटना से भड़के ग्रामीण और बस में सवार यात्री तुरंत खेत तक पहुंच गए, जहां छुपा हुआ ड्राइवर हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। गुस्साए ग्रामीणों ने खेत से बाहर निकालकर उसकी पिटाई कर दी और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर बमुश्किल जाम खुलवाया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां छात्रा की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखें – नांगल चौधरी के अगड़ बम जोहड़ में मिला पूर्व सरपंच मालाराम चौधरी का शव, फैली सनसनी

विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।