Trending News: जब चीन के रेस्टोरेंट में अचानक दिखे एलन मस्क, वायरल क्लिप देखकर रह जाएंगे हैरान

Trending News: जब चीन के रेस्टोरेंट में अचानक दिखे एलन मस्क, वायरल क्लिप देखकर रह जाएंगे हैरान

जब चीन के रेस्टोरेंट में अचानक दिखे एलन मस्क, वायरल क्लिप देखकर रह जाएंगे हैरान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Trending News: चीन से इन दिनों एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर कोई भी अपनी आंखों पर यकीन न कर पाए। दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार एलन मस्क जैसा दिखने वाला एक चीनी शख्स इंटरनेट पर रातों-रात सनसनी बन गया है।

उत्तर-पश्चिमी चीन के शान्सी प्रांत में बारबेक्यू रेस्टोरेंट चलाने वाले मा जियानपिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर किए जा रहे हैं। उनका चेहरा, हेयरकट और बात करने का अंदाज इस कदर मस्क से मेल खाता है कि एक पल के लिए हर कोई धोखा खा जाता है।

विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन की नौकरी छोड़ खोला था रेस्टोरेंट, मस्क से मिलता है सरनेम

मूल रूप से गांसू प्रांत से ताल्लुक रखने वाले मा जियानपिंग पहले एक इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। बाद में उन्होंने ‘यिलान’ नाम से अपना बारबेक्यू रेस्टोरेंट शुरू किया। दिलचस्प बात यह भी है कि चीनी भाषा में उनका सरनेम ‘मा’ भी एलन मस्क के नाम (चीनी उच्चारण) से काफी हद तक मेल खाता है। उनके चौकोर कट और चेहरे की बुनावट को देखकर लोग चुटकी ले रहे हैं कि मानो एलन मस्क खुद टेस्ला छोड़कर बारबेक्यू शॉप पर ग्रिलिंग करने लगे हों।

रेस्टोरेंट के बाहर लगी फैंस की लाइन, फिर भी सादगी पसंद हैं ‘चाइनीज मस्क’

वीडियो वायरल होने के बाद से ही मा जियानपिंग के रेस्टोरेंट के बाहर लोगों और चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा है। दूर-दूर से लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने और उन्हें देखने पहुंच रहे हैं।

एक प्रशंसक ने तो उन्हें फूलों का बुके देकर सम्मानित भी किया। अचानक मिली इस अपार शोहरत से उनके बिजनेस में तो जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, लेकिन मा आज भी बेहद शर्मीले और मेहनती इंसान हैं। वे सुबह 9 बजे से देर रात तक अपनी दुकान पर खुद काम करते हैं और फिलहाल उनका लाइव स्ट्रीमिंग या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने का कोई विचार नहीं है।

सोशल मीडिया पर आई फनी कमेंट्स की बाढ़, यूजर्स बोले— ‘ये तो क्लोन है’

मा जियानपिंग का वीडियो सामने आने के बाद नेटिज़न्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि जब मस्क आखिरी बार चीन दौरे पर गए थे, तब शायद चीनी वैज्ञानिकों ने उनका कोई क्लोन तैयार कर लिया था।

वहीं कुछ लोगों ने शुरू में इसे एआई (AI) का कमाल माना, लेकिन हकीकत पता चलने पर वे दंग रह गए। खेल-खेल में कई यूज़र्स तो मा जियानपिंग को सलाह दे रहे हैं कि उन्हें अपनी दुकान का नाम बदलकर ‘स्पेसएक्स बारबेक्यू’ या ‘टेस्ला ग्रिल’ रख लेना चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले भी ‘मा यिलॉन्ग’ नाम के एक चीनी शख्स और पाकिस्तान के गोहर जमान एलन मस्क जैसे दिखने को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं।

यह भी पढ़ें– Guinness World Record: 2 घंटे 12 मिनट तक बर्फ में दफन रहा यह शख्स, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।