Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Guinness World Record: 2 घंटे 12 मिनट तक बर्फ में दफन रहा यह शख्स, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Guinness World Record: 2 घंटे 12 मिनट तक बर्फ में दफन रहा यह शख्स, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

2 घंटे 12 मिनट तक बर्फ में दफन रहा यह शख्स, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Guinness World Record: दुनिया भर में आए दिन कोई न कोई ऐसा कारनामा देखने को मिल जाता है, जो आम इंसानी समझ से परे लगता है। कोई अपनी शारीरिक ताकत से मिसाल कायम करता है तो कोई अद्भुत धैर्य और जिजीविषा के दम पर रिकॉर्ड बुक में जगह बनाता है।

हाल ही में पोलैंड के 41 वर्षीय डेमियन कास्प्रजिक ने कुछ ऐसा ही हैरतअंगेज कारनामा अंजाम दिया है। उन्होंने जम देने वाली ठंड के बीच खुद को घंटों तक बर्फ में पूरी तरह दबाए रखा और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

विज्ञापन

शलाख्तोवा शहर में बना रिकॉर्ड, मिला आधिकारिक सम्मान

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, डेमियन ने लगातार 2 घंटे 12 मिनट और 12 सेकंड तक अपने पूरे शरीर को बर्फ के सीधे संपर्क में रखा। पोलैंड के शलाख्तोवा शहर में 21 फरवरी को आयोजित इस आधिकारिक प्रयास के बाद उन्हें ‘लॉन्गेस्ट टाइम स्पेंट इन डायरेक्ट फुल बॉडी कॉन्टैक्ट विद स्नो (मेल)’ कैटेगरी में विजेता घोषित किया गया।

मानसिक और शारीरिक तैयारी का नतीजा, अनुभवी मेंटॉर का मिला साथ

डेमियन के लिए यह कोई इत्तेफाक नहीं था, बल्कि इसके पीछे महीनों की कड़ी मेहनत और दिमागी नियंत्रण शामिल था। इससे पहले भी वे 5 घंटे 1 मिनट 33 सेकंड तक बर्फ के संपर्क में रहने का एक अलग रिकॉर्ड बना चुके हैं।

अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने मेंटॉर वलेरजान रोमानोव्स्की को दिया, जो खुद भी बर्फीले पानी में सबसे लंबे समय तक रहने का विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। डेमियन ने बताया कि वलेरजान की कोचिंग ने ही उन्हें सिखाया कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड में दिमाग को शांत और स्थिर कैसे रखा जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोग हुए हैरान

जैसे ही इस ऐतिहासिक उपलब्धि का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, देखते ही देखते वायरल हो गया। दुनिया भर से लोग डेमियन की इस असाधारण क्षमता पर हैरानी जता रहे हैं और उनके इस साहसिक कारनामे की प्रशंसा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जहां कुछ यूजर्स इसे इंसानी सहनशक्ति की मिसाल बता रहे हैं, वहीं कुछ ने चुटकी लेते हुए लिखा कि आम लोग तो कुछ सेकंड भी हाथ में बर्फ नहीं पकड़ पाते, ऐसे में 2 घंटे से ज्यादा बर्फ में दबे रहना चमत्कार से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें– Airplane Luggage Rules: सफर के दौरान भूलकर भी चेक-इन बैग में न रखें पावर बैंक, जान लें एविएशन गाइडलाइंस

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।