Breaking News
Narnaul News: निजामपुर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के निर्माण कार्य में बड़ी चोरी, 25 किलोमीटर कंडक्टर व कीमती सामान चोरीWheat Sowing Tips: गेहूं की बुवाई को लेकर PAU की एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी किस्म देगी सबसे ज्यादा पैदावारDhanteras Shopping Tips: धनतेरस और दिवाली पर खरीद रहे हैं चांदी के सिक्के? ऐसे करें असली और नकली की पहचानतरन तारन के पट्टी में SDM ने पराली प्रबंधन का जायजा लेने के लिए विभिन्न गांवों का किया दौराराजस्थान में दिवाली पर पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ेगी गश्त; साइबर ठगों और नशा माफिया पर CM की सख्तीNarnaul News: निजामपुर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के निर्माण कार्य में बड़ी चोरी, 25 किलोमीटर कंडक्टर व कीमती सामान चोरीWheat Sowing Tips: गेहूं की बुवाई को लेकर PAU की एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी किस्म देगी सबसे ज्यादा पैदावारDhanteras Shopping Tips: धनतेरस और दिवाली पर खरीद रहे हैं चांदी के सिक्के? ऐसे करें असली और नकली की पहचानतरन तारन के पट्टी में SDM ने पराली प्रबंधन का जायजा लेने के लिए विभिन्न गांवों का किया दौराराजस्थान में दिवाली पर पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ेगी गश्त; साइबर ठगों और नशा माफिया पर CM की सख्ती

Passport Grocery List Viral: पासपोर्ट को बना दिया रफ कॉपी! अधिकारी ने पन्ने खोले तो उड़ गए होश, सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग

Passport Grocery List Viral: पासपोर्ट को बना दिया रफ कॉपी! अधिकारी ने पन्ने खोले तो उड़ गए होश, सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग

पासपोर्ट को बना दिया रफ कॉपी! अधिकारी ने पन्ने खोले तो उड़ गए होश, सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Passport Grocery List Viral: लोग अक्सर भूलने की आदत से बचने के लिए डायरी या फोन में जरूरी बातें नोट कर लेते हैं, लेकिन केरल से सामने आए एक वाकये ने सबको हैरान कर दिया है। सोचिए, आप बड़े अरमानों या कागजी कागजात पूरे करके अपना पासपोर्ट रिन्यू कराने दफ्तर पहुंचते हैं और जब अधिकारी दस्तावेजों की जांच के लिए पन्ने पलटता है, तो विदेश यात्रा की मुहरों के बजाय उसे घरेलू हिसाब-किताब और फोन नंबर लिखे मिलते हैं।

केरल में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां एक शख्स ने सरकारी पासपोर्ट को अपनी पर्सनल रफ कॉपी या किचन डायरी बना डाला था। यह अनोखा मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

जब पासपोर्ट के पन्नों पर मिला राशन और गणित का हिसाब

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर @dksardana द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वायरल क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि कैसे केरल के एक महाशय ने इस बेहद महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पहचान पत्र का इस्तेमाल किराने का सामान लिखने, रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर दर्ज करने और बच्चों के गणित के सवाल हल करने के लिए कर डाला।

पासपोर्ट के जिन पन्नों पर अलग-अलग देशों के इमिग्रेशन स्टैम्प और वीजा की एंट्री होनी चाहिए थी, वहां घरेलू बजट और हिसाब-किताब के पन्ने दर्ज थे। पासपोर्ट अधिकारी ने जब दस्तावेज खोलकर देखा, तो उनके भी होश उड़ गए और कुछ देर के लिए समझ ही नहीं आया कि इस पर क्या प्रतिक्रिया दें।

सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग, जमकर आ रहे कमेंट्स

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है और लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि भाई ने ‘कागज बचाओ, पर्यावरण बचाओ’ के नारे को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया।

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि जब बंदे को पता था कि विदेश यात्रा का कोई चांस है नहीं तो उसने पासपोर्ट को ही पॉकेट डायरी बना ली; असली लीजेंड तो यही है। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि चलो कम से कम पासपोर्ट किसी काम तो आया, वरना ज्यादातर लोग तो इसे अलमारी के किसी कोने में दबाकर भूल जाते हैं। फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट की दुनिया में लोगों को गुदगुदा रहा है।

यह भी पढ़ें– India 10 Year Transformation: 10 साल में कितना बदला भारत? पोलिश मॉडल के वीडियो पर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।