Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Uttarakhand News: सहसपुर में सीएम धामी का ऑन-द-स्पॉट एक्शन; अधिकारियों को निर्देश- 15 दिन में सुलझाएं बंदोबस्त का मामला

Uttarakhand News: सहसपुर में सीएम धामी का ऑन-द-स्पॉट एक्शन; अधिकारियों को निर्देश- 15 दिन में सुलझाएं बंदोबस्त का मामला

बबली गुप्ता को तुरंत मिली सिलाई मशीन, सोलर लाइट और डिस्पेंसरी के लिए मुख्यमंत्री ने तय की डेडलाइन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देहरादून जिले के सहसपुर स्थित श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल पहुंचे। अवसर था ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर का। जनता से सीधे रू-ब-रू होते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सरकार का दृष्टिकोण साफ किया।

उन्होंने कहा कि अब वह दौर चला गया जब जनता को छोटे-छोटे प्रमाण पत्रों और समस्याओं के लिए देहरादून या जिला मुख्यालयों की दौड़ लगानी पड़ती थी। अब अधिकारी और सरकार खुद जनता के आंगन में आकर उनकी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निपटारा कर रहे हैं। लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक है और सुशासन वही है जो संवेदनशील और जनकेंद्रित हो।

विज्ञापन

आंकड़ों की जुबानी: सेवा पखवाड़े ने अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया लाभ

सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बीते 4 जुलाई से शुरू हुए इस विशेष सेवा पखवाड़े की सफलता का जिक्र करते हुए सीएम ने कुछ अहम आंकड़े भी साझा किए। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले चरण में महज 65 दिनों के भीतर पूरे उत्तराखंड में तकरीबन 700 कैंप लगाए गए, जिसमें 5 लाख से अधिक लोग शामिल हुए।

अकेले देहरादून जिले में 46 शिविरों के माध्यम से 60 हजार नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें से 39 हजार लोगों के काम मौके पर ही निपटाए गए। वहीं, वर्तमान पखवाड़े में अब तक प्राप्त 5,567 शिकायतों में से 4,951 का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा चुका है।

‘उत्तराखंड का दशक’ विजन हो रहा साकार; यूसीसी और सख्त नकल कानून की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कथन को दोहराते हुए कि “21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा”, मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सूबा बुनियादी ढांचे, पर्यटन, उद्योग और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बना रहा है। धामी ने अपनी सरकार की दो सबसे बड़ी उपलब्धियों— समान नागरिक संहिता (UCC) और देश के सबसे कड़े नकल विरोधी कानून का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पारदर्शी व्यवस्था का ही नतीजा है कि प्रदेश के 34 हजार से अधिक योग्य युवाओं को बिना किसी जुगाड़ या भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरियों में नियुक्तियां मिली हैं।

ऑन-द-स्पॉट फैसले: मुख्यमंत्री का कड़ा रुख, अधिकारियों को दी डेडलाइन

सहसपुर के इस शिविर में 1 हजार से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था। मुख्यमंत्री ने यहां न केवल भाषण दिया, बल्कि जनता के बीच बैठकर उनकी अर्जियां लीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों की क्लास लगाते हुए उनके निस्तारण की समय-सीमा तय कर दी।

सिलाई मशीन की तत्काल डिलीवरी: स्थानीय महिला बबली गुप्ता ने रोजगार के लिए सिलाई मशीन की मांग की, जिस पर सीएम ने अधिकारियों को तत्काल (शनिवार को ही) मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

2 महीने में सोलर लाइट और श्मशान घाट: कारबारी ग्रांट में 30 सोलर लाइट लगाने और भाऊवाला पुल के पास श्मशान घाट निर्माण की मांग पर एमडीडीए को अधिकतम 2 महीने के भीतर काम पूरा करने की हिदायत दी गई।

15 दिन में भूमि बंदोबस्त: अटकफार्म और सेंट्रल होपटाउन में बंदोबस्त कार्य रुकने से आ रही दिक्कतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएम ने राजस्व सचिव को 15 दिन के भीतर इस उलझन को सुलझाने का आदेश दिया।
इसके अलावा बडोवाला में एक महीने के भीतर डिस्पेंसरी और एंबुलेंस की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी, देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल सहित तमाम आला अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Uttarakhand News: सीएम धामी ने दी ₹123.79 करोड़ की 17 योजनाओं की बड़ी सौगात

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

उत्तराखंड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।