Breaking News
चंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्टराजस्थान संपर्क केंद्र पहुंचीं सचिव पूनम, वीडियो कॉल पर सुनीं लोगों की समस्याएं; अब तक 53,013 शिकायतों का निस्तारणपंजाबी सिंगर हनी सिंह के भतीजे की आज जालंधर में आखिरी अरदास; सड़क हादसे में गई जानSuran Ki Sabzi Recipe: दीपावली पर क्यों खाई जाती है सूरन की सब्जी? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह और रेसिपीउत्तराखंड में दौड़ेंगी 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; जानें किस मंडल को कितनी मिलींचंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्टराजस्थान संपर्क केंद्र पहुंचीं सचिव पूनम, वीडियो कॉल पर सुनीं लोगों की समस्याएं; अब तक 53,013 शिकायतों का निस्तारणपंजाबी सिंगर हनी सिंह के भतीजे की आज जालंधर में आखिरी अरदास; सड़क हादसे में गई जानSuran Ki Sabzi Recipe: दीपावली पर क्यों खाई जाती है सूरन की सब्जी? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह और रेसिपीउत्तराखंड में दौड़ेंगी 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; जानें किस मंडल को कितनी मिलीं

Uttarakhand News: सीएम धामी बोले – प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा

Uttarakhand News: सीएम धामी बोले - प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा

सीएम धामी बोले – प्रदेश सरकार बिना रुके

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून जिले की मसूरी विधानसभा के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में स्वर्गीय दीपक पुंडीर की स्मृति में निर्मित नए सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उत्तराखंड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।

विज्ञापन

 

मसूरी को पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं से मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब भी वेडिंग डेस्टिनेशन और पर्यटन की बात होती है तो मसूरी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।
उन्होंने बताया कि सरकार मसूरी के समग्र विकास के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रही है। पुरुकुल में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है, जबकि मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल तक लगभग 13 किलोमीटर मुख्य सड़क का उच्चीकरण भी किया जा रहा है। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत गंगोल-पंडितवाड़ी पेयजल योजना से कई गांवों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है।

 

सड़क, बिजली और बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मालदेवता लाल पुल से सिल्ला-मोलधार होते हुए सुआखोली तक सड़क को सीआरएफ योजना के तहत सुदृढ़ किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत रिखोली के सोलाह गांव में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं सहस्त्रधारा में बाल्दी नदी के दोनों किनारों पर करीब 1.5 किलोमीटर तक बाढ़ सुरक्षा कार्य और न्यू कैंट रोड क्षेत्र में भी सुरक्षा संबंधी परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।

 

सरकार अपने वादे पूरे कर रही है: मुख्यमंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार बिना रुके और बिना थके अपने हर वादे को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग झूठ और नकारात्मकता फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार का ध्यान केवल विकास कार्यों पर है।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

 

कानून, रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और जनसांख्यिकीय बदलाव रोकने के उद्देश्य से धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया है। इसके अलावा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और दंगों के दौरान सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से ही क्षतिपूर्ति कराने के लिए भी कानून बनाया गया है।

उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए लागू नकल विरोधी कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके बाद प्रदेश में 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां मिली हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई स्टार्टअप नीति, एक जनपद दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालयाज, होम स्टे योजना, वेड इन उत्तराखंड और सौर स्वरोजगार योजना जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं को अपने ही गांव और शहर में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप प्रदेश की बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। साथ ही नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) इंडेक्स में उत्तराखंड को पहला स्थान मिलने का भी उल्लेख किया।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी रखे विचार

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सामुदायिक भवन और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य लगातार पूरे किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर दायित्वधारी ज्योति कोटिया, शमशेर सिंह बिष्ट, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, भाजपा नेता वीर सिंह चौहान, नेहा जोशी, सीमा पुंडीर और लक्ष्मण सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

अवर्गीकृत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।