Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Uttarakhand News: पुष्कर सिंह धामी 51 साल के हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

Uttarakhand News: पुष्कम सिंह धामी 51 साल के हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

पुष्कम सिंह धामी 51 साल के हुए

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को 51 वर्ष के हो गए और इसकी खुशी उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर उनके साथ साझा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों—अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई भाजपा नेताओं, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। धामी अपने जन्मदिन पर यहां राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान पहुंचे और वहां अध्ययनरत बच्चों के साथ इस मौके पर अपनी खुशियां बांटीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ बातचीत कर समय बिताया।

 

विज्ञापन

धामी ने बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्हें अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित और प्रसन्नचित्त नजर आए। इस दौरान पूरा वातावरण आत्मीयता, स्नेह और अपनत्व से भरा रहा। इस दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्नेह और उनके चेहरों की खुशी उनके लिए जन्मदिन का सबसे विशेष और यादगार उपहार है। धामी ने कहा कि दिव्यांगजन का सशक्तीकरण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

 

बच्चों को अपने लक्ष्य की ओर पूरे विश्वास और उत्साह से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से जीवन की प्रत्येक चुनौती से पार किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। ‘एक्स’ पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ वह विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। गरीबों को सशक्त बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी उतनी ही सराहनीय है। वह दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन जिएं।’’

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘मोदी जी के नेतृत्व में आप देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के साथ जन-जन तक विकास कार्यों को पहुंचा रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी धामी को जन्मदिन की बधाई दी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

उत्तराखंड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।