Breaking News
Gen Z Dating Codes: ब्रेडक्रंबिंग से लेकर सिचुएशनशिप तक, जानिए नए दौर के रिश्तों के 5 खतरनाक ट्रेंड्सHaryana Cabinet Decisions: ट्रैवल एजेंटों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, हरियाणा में नई लैंड पूलिंग पॉलिसी मंजूरBarara Sabji Mandi Onion Theft: बराड़ा मंडी में दिनदहाड़े चोरी, स्कूटी पर 55 किलो प्याज की बोरी ले उड़े चोरNarnaul News: नारनौल की बेटी आराध्या मित्तल ने आईपीएससी हैंडबॉल टूर्नामेंट में जीता ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ का खिताब, क्षेत्र का नाम किया रोशनआंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर, 1.75 लाख लोग प्रभावित; 10 हजार राहत शिविरों मेंGen Z Dating Codes: ब्रेडक्रंबिंग से लेकर सिचुएशनशिप तक, जानिए नए दौर के रिश्तों के 5 खतरनाक ट्रेंड्सHaryana Cabinet Decisions: ट्रैवल एजेंटों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, हरियाणा में नई लैंड पूलिंग पॉलिसी मंजूरBarara Sabji Mandi Onion Theft: बराड़ा मंडी में दिनदहाड़े चोरी, स्कूटी पर 55 किलो प्याज की बोरी ले उड़े चोरNarnaul News: नारनौल की बेटी आराध्या मित्तल ने आईपीएससी हैंडबॉल टूर्नामेंट में जीता ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ का खिताब, क्षेत्र का नाम किया रोशनआंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर, 1.75 लाख लोग प्रभावित; 10 हजार राहत शिविरों में

सीएम धामी ने खटीमा में किया सड़क परियोजना का भूमि पूजन, व्यापारियों और लोगों को होगा फायदा

Uttarakhand development सीएम धामी ने खटीमा में किया सड़क परियोजना का भूमि पूजन, व्यापारियों और लोगों को होगा फायदा

CM धामी ने किया भूमि पूजन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Uttarakhand development: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का भूमि पूजन किया। राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग को चौड़ा करने के काम की शुरुआत की। इस परियोजना से शहर के व्यस्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर होने और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्रों से खटीमा आने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खटीमा के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

सड़क, पुल और बस अड्डे की सुविधाओं पर जोर

सीएम धामी ने कहा कि खटीमा में सड़क चौड़ीकरण, पुल निर्माण और बस अड्डे जैसी सुविधाओं के विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इनसे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कामों का जिक्र करते हुए राजकीय महाविद्यालय में भवन निर्माण, आईटीआई और बालिका विद्यालयों के आधुनिकीकरण का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर कहा कि चीनी मिल का संचालन, गन्ने की समय पर पेराई और किसानों को भुगतान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इसके साथ ही शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी व्यापक स्तर पर काम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा में ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और धार्मिक स्थलों के विकास से पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने खटीमा को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त नगर बनाने की बात कही। उनके अनुसार, क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री खटीमा चौराहे से पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। रास्ते में स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, संतोष गौरव, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, रणजीत सिंह नामधारी, भाजपा नेता सतीश भट्ट, रामू भारती और अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Click Here👉 उत्तराखंड में लॉन्च हुआ देवभूमि परिवार पोर्टल, हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID; जानें क्या होगा फायदा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

उधम सिंह नगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।