Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Dehradun Express Train: उत्तराखंड को बड़ी सौगात, शुरू हुई रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस, कुमाऊं और गढ़वाल के बीच का सफर हुआ आसान

Dehradun Express Train: उत्तराखंड को बड़ी सौगात, शुरू हुई रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस, कुमाऊं और गढ़वाल के बीच का सफर हुआ आसान

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट अंतिम चरण में, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस से जुड़े दो मंडल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Dehradun Express Train: उत्तराखंड की भौगोलिक दूरियों को समेटने और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में शनिवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संयुक्त रूप से वर्चुअल माध्यम से देश के नक्शे पर एक नई कढ़ी जोड़ते हुए ‘रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सिर्फ एक नई पटरी पर दौड़ती ट्रेन नहीं है, बल्कि यह कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के बीच आपसी संपर्क, व्यापार और पर्यटन के अवसरों की एक नई जीवनरेखा (लाइफलाइन) साबित होगी। इससे छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और पर्यटकों को समयबद्ध और सुरक्षित यात्रा की सौगात मिली है।

विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से को भी होगा सीधा फायदा

इस एक्सप्रेस ट्रेन का रूट इस तरह तैयार किया गया है कि यह उत्तराखंड के साथ-साथ पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से को भी कवर करेगी। रामनगर से खुलकर यह ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पिपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार होते हुए सूबे की राजधानी देहरादून पहुंचेगी।

इस सीधे जुड़ाव से कुमाऊं से गढ़वाल आने-जाने वाले लोगों को अब मुरादाबाद या अन्य स्टेशनों पर गाड़ी बदलने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यदि इस रूट पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होता है, तो रेलवे इस द्विसाप्ताहिक ट्रेन को दैनिक (रोजाना) करने में देर नहीं लगाएगा।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना अंतिम चरण में, उत्तराखंड में रेलवे का कायाकल्प

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य की महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, जो आने वाले समय में राज्य के सामाजिक और धार्मिक पर्यटन की तस्वीर बदल देगी।

उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार के चलते उत्तराखंड को पहले ही दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है। वर्तमान में राज्य के भीतर करीब 39 हजार करोड़ रुपये की अलग-अलग रेलवे परियोजनाओं पर तेज गति से काम चल रहा है। इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा राज्य के 11 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए उनका आधुनिकीकरण (अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत) किया जा रहा है।

साल 2023 से अब तक उत्तराखंड की झोली में आईं ये 20 प्रमुख ट्रेनें

रेल मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2023 से लेकर अब तक उत्तराखंड को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने के लिए कुल 20 नई या विस्तारित नियमित रेल सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं। इस ऐतिहासिक फ्लैग ऑफ कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, अरविंद पांडे सहित उत्तर रेलवे के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: हरियाणा के NH-148B पर बड़ा हादसा टला, डंपर को साइड देते समय बीच सड़क पलटी पिकअप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

उत्तराखंड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।