Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Vinesh Phogat: बृजभूषण सिंह बरी होने पर भड़कीं विनेश फोगाट, बोलीं- ‘अपील करेंगे, लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई’

Vinesh Phogat: बृजभूषण सिंह बरी होने पर भड़कीं विनेश फोगाट, बोलीं- 'अपील करेंगे, लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई'

बृजभूषण सिंह बरी होने पर भड़कीं विनेश फोगाट, बोलीं- ‘अपील करेंगे, लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Vinesh Phogat: महिला पहलवानों और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बीच का विवाद एक बार फिर गर्मा गया है। 3 अगस्त 2026 को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत द्वारा बृजभूषण शरण सिंह को सभी आरोपों से बरी किए जाने के बाद, इस आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहीं स्टार पहलवान विनेश फोगाट की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। विनेश ने कोर्ट के इस फैसले को निराशाजनक करार देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे इस फैसले के आगे घुटने नहीं टेकेंगी और ऊपरी अदालत में अपील दायर करेंगी।

विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक लंबा नोट साझा करते हुए अपनी पीड़ा और भावी रणनीति जाहिर की। उन्होंने लिखा, “सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और सड़कों पर उतरने के लिए हमें बहुत बड़ी हिम्मत जुटानी पड़ी थी। अपने बाहुबल और रसूख के दम पर बृजभूषण ने कई पीड़ित लड़कियों को डराकर उनके नाम वापस करवा दिए। लेकिन इसके बावजूद कई महिला पहलवान अपनी जगह डटी रहीं और कोर्ट में लड़ाई लड़ती रहीं।”

विज्ञापन

सिस्टम पर उठाए सवाल, वकीलों को दिए अपील के निर्देश

अदालत के फैसले पर दुख जताते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोर्ट ने बृजभूषण को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन हिंसा के आरोपों में दोषी नहीं माना। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शुरुआती दिन से ही पूरी सरकार, प्रशासन और तंत्र आरोपियों को बचाने के काम में लगा हुआ था।

विनेश ने साफ किया कि पहलवानों ने अभी उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा है। उन्होंने बताया कि उनकी कानूनी टीम को इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में याचिका दाखिल करने के स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं और बेहद जल्द अपील दायर की जाएगी। विनेश ने दो टूक कहा, “हमारी लड़ाई यहीं खत्म नहीं हुई है, पहलवान अपना हक मिलने तक यह कानूनी जंग जारी रखेंगे।”

बृजेंद्र सिंह बोले— ‘न्याय की लड़ाई में यह केवल एक पड़ाव, पूरा देश साथ’

राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक हलकों से भी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने पहलवानों के समर्थन में खड़े होते हुए कहा कि भले ही आज अदालत के फैसले से दिल भारी है, लेकिन उनका मानना है कि न्याय की इस लंबी जंग में यह सिर्फ एक पड़ाव भर है।

बृजेंद्र सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि देश के लिए पदक जीतने वाली महिला पहलवानों के संघर्ष और उनके योगदान को पूरा देश अच्छी तरह जानता है। उन्होंने पहलवानों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि देश की आम जनता आज भी उनके साथ मजबूती से खड़ी है और पूरा विश्वास है कि ऊपरी अदालत से देश की बेटियों को न्याय जरूर मिलेगा।

यह भी पढ़ें– Brij Bhushan Acquitted: महिला पहलवान शोषण मामला, दिल्ली कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को किया बरी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।