Breaking News
कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत, JEE छात्र PG में फंदे से लटका मिला; बाथरूम में बेहोश मिला NEET छात्रNarnaul: संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा एवं कलश यात्रापंजाब में अपराधियों, हत्यारों को बचाया जा रहा है, भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए : भाजपाYamunanagar Missing Sisters: यमुनानगर में संदिग्ध हालात में लापता हुईं दो सगी बहनें, रात ढाई बजे तक घर में थीं मौजूद, कपड़े और दस्तावेज भी गायबNarnaul News Update: 7 लाख 15 हजार रुपए ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचाकोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत, JEE छात्र PG में फंदे से लटका मिला; बाथरूम में बेहोश मिला NEET छात्रNarnaul: संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा एवं कलश यात्रापंजाब में अपराधियों, हत्यारों को बचाया जा रहा है, भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए : भाजपाYamunanagar Missing Sisters: यमुनानगर में संदिग्ध हालात में लापता हुईं दो सगी बहनें, रात ढाई बजे तक घर में थीं मौजूद, कपड़े और दस्तावेज भी गायबNarnaul News Update: 7 लाख 15 हजार रुपए ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा

Viral Robot Video: ‘इंसानों के मजे ले रहा है रोबोट’, तंग करने पर चलाए लात-घूंसे, देखें खौफनाक और मजेदार वायरल वीडियो

Viral Robot Video: 'इंसानों के मजे ले रहा है रोबोट', तंग करने पर चलाए लात-घूंसे, देखें खौफनाक और मजेदार वायरल वीडियो

‘इंसानों के मजे ले रहा है रोबोट’, तंग करने पर चलाए लात-घूंसे, देखें खौफनाक और मजेदार वायरल वीडियो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Viral Robot Video: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स की दुनिया में हर रोज ऐसे बदलाव देखने को मिल रहे हैं जो इंसानी सोच को भी हैरान कर देते हैं। अब रोबोट सिर्फ बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों में सामान उठाने या असेंबल करने तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि वे इंसानों की तरह दौड़ने, संतुलन बनाने और यहां तक कि मार्शल आर्ट्स के हैरतअंगेज पैंतरे दिखाने में भी महारत हासिल कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर रोबोटिक्स और इंसानी मस्ती का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और ठहाके भी लगा रहे हैं।

जैसे ही युवक ने मारा धक्का, रोबोट ने दिखा दिए ‘कुंग फू’ मूव्स

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक सड़क किनारे एक आधुनिक ह्युमेनॉइड रोबोट के इर्द-गिर्द खड़े हैं। शुरुआत में ऐसा प्रतीत होता है कि वे किसी साधारण खिलौने या रोबोटिक पुतले के साथ मस्ती कर रहे हैं। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब एक युवक रोबोट को हल्का सा धक्का देकर छेड़ने की कोशिश करता है। अगले ही पल जो होता है, उसकी उम्मीद वहां खड़े किसी युवक को नहीं थी।

धक्का लगते ही रोबोट ने बिना एक सेकंड की देरी किए बेहद फुर्तीले अंदाज में एक परफेक्ट ‘स्पिनिंग किक’ मारी और फिर शानदार डिफेंसिव पोज में आ गया। रोबोट का यह अचानक और सटीक रिफ्लेक्स देखकर युवकों की आंखें फटी की फटी रह गईं। वीडियो का कैप्शन भी काफी मजेदार है, जिसमें लिखा गया है— “POV: रोबोट्स के हम पर राज करने से पहले मजे ले लो।”

सोशल मीडिया पर मिली ताबड़तोड़ लोकप्रियता

हालांकि यह वीडियो मनोरंजन के मकसद से बनाया गया लगता है, लेकिन यह इस बात की भी गवाही देता है कि आज रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी कितनी सटीक और एडवांस्ड हो चुकी है। इंटरनेट पर आते ही यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इसे @geroooo_arias2.0 नाम के पेज से शेयर किया गया है।

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3 लाख 87 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि कमेंट सेक्शन में व्यूअर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई लिख रहा है कि ‘रोबोट्स अब बदला लेने के लिए तैयार हैं’ तो कोई इसे ‘भविष्य का बॉडीगार्ड’ बता रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Geronimo Arias (@geroooo_arias2.0)

यह भी पढ़ें–Tea seller viral story: कॉर्पोरेट जॉब छोड़ शुरू की चाय की दुकान, अब हर महीने छाप रहा है 9 लाख रुपये

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।