Breaking News
Narnaul: संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा एवं कलश यात्रापंजाब में अपराधियों, हत्यारों को बचाया जा रहा है, भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए : भाजपाYamunanagar Missing Sisters: यमुनानगर में संदिग्ध हालात में लापता हुईं दो सगी बहनें, रात ढाई बजे तक घर में थीं मौजूद, कपड़े और दस्तावेज भी गायबNarnaul News Update: 7 लाख 15 हजार रुपए ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचाViral Video: मेले में स्टंट करना पड़ा भारी, गले से 6 बाइक खींचने की कोशिश में मौत के मुंह से बाहर आया शख्सNarnaul: संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा एवं कलश यात्रापंजाब में अपराधियों, हत्यारों को बचाया जा रहा है, भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए : भाजपाYamunanagar Missing Sisters: यमुनानगर में संदिग्ध हालात में लापता हुईं दो सगी बहनें, रात ढाई बजे तक घर में थीं मौजूद, कपड़े और दस्तावेज भी गायबNarnaul News Update: 7 लाख 15 हजार रुपए ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचाViral Video: मेले में स्टंट करना पड़ा भारी, गले से 6 बाइक खींचने की कोशिश में मौत के मुंह से बाहर आया शख्स

Vote Bachao Rally: कैथल पहुंचे बृजेंद्र सिंह और आदित्य सुरजेवाला की हुंकार, 1 नवंबर को दिल्ली में होगी कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली

Vote Bachao Rally: कैथल पहुंचे बृजेंद्र सिंह और आदित्य सुरजेवाला की हुंकार, 1 नवंबर को दिल्ली में होगी कांग्रेस की 'वोट बचाओ' रैली

कैथल पहुंचे बृजेंद्र सिंह और आदित्य सुरजेवाला की हुंकार, 1 नवंबर को दिल्ली में होगी कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Vote Bachao Rally: हरियाणा के कैथल स्थित किसान भवन में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक विशेष सम्मेलन आयोजित हुआ। ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ रैली की तैयारियों को लेकर पहुंचे पूर्व सांसद एवं रैली प्रभारी बृजेंद्र सिंह और स्थानीय विधायक आदित्य सुरजेवाला ने पत्रकारों से सीधी बातचीत की। दोनों नेताओं ने 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने जा रही महारैली का न्योता कार्यकर्ताओं को दिया और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए।

‘वोट चोरी से बनाई जा रही हैं सरकारें, अब चुप नहीं बैठेंगे’

विज्ञापन

पत्रकारों को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि बीते कुछ महीनों से वोट चोरी के खिलाफ चल रहे विरोध ने अब एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा गैर-कानूनी और असंवैधानिक तरीके से एकतरफा फैसले लिए जा रहे हैं। बृजेंद्र सिंह ने कहा, “वोट चोरी के जरिए सीधे तौर पर देश के लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है और इसी की आड़ में गैर-कानूनी तरीके से सरकारें बनाई जा रही हैं।” उन्होंने बताया कि 1 नवंबर की रैली के दो मुख्य पहलू होंगे, जिसमें एक विशाल मार्च और फिर रामलीला मैदान में जनसभा शामिल होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली के किसी भी आंदोलन में हरियाणा की भागीदारी हमेशा सबसे ज्यादा रहती है और इस बार भी प्रदेश के कार्यकर्ता रिकॉर्ड संख्या में दिल्ली पहुंचेंगे।

आदित्य सुरजेवाला का सरकार पर सीधा हमला, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

वहीं, कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भी भाजपा सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला। सुरजेवाला ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर लगे गंभीर आरोपों के बाद से ही ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन ने जोर पकड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उन वर्गों, जातियों और धर्मों को निशाना बना रही है जो उन्हें वोट नहीं देते, और उनका मकसद आम नागरिक से वोट देने का संवैधानिक अधिकार छीनना है। सुरजेवाला ने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होना होगा और 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को पुरजोर तरीके से उठाना होगा।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में माइनिंग के ट्रक निकालने के एवज में रिश्वत लेती एनफोर्समेंट थाने की ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।