Breaking News
Mahendragarh News: कनीना के गांव सीहोर के पास नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटीखरगे की टिप्पणी पर दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेता हिरासत मेंKarnal Crime: करनाल में सीआईए-3 का एक्शन, खुकरीनुमा चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेलAmbala Skating News: अंबाला में स्केटिंग ट्रैक पर चमके 30 से अधिक विशेष बच्चे, अंतरराष्ट्रीय मेडल पर टिकीं निगाहेंMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में खाली प्लॉट पर छापेमारी, 158 किलो अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी गिरफ्तारMahendragarh News: कनीना के गांव सीहोर के पास नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटीखरगे की टिप्पणी पर दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेता हिरासत मेंKarnal Crime: करनाल में सीआईए-3 का एक्शन, खुकरीनुमा चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेलAmbala Skating News: अंबाला में स्केटिंग ट्रैक पर चमके 30 से अधिक विशेष बच्चे, अंतरराष्ट्रीय मेडल पर टिकीं निगाहेंMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में खाली प्लॉट पर छापेमारी, 158 किलो अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Yamunanagar Vigilance Action: यमुनानगर में माइनिंग के ट्रक निकालने के एवज में रिश्वत लेती एनफोर्समेंट थाने की ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

Yamunanagar Vigilance Action: यमुनानगर में माइनिंग के ट्रक निकालने के एवज में रिश्वत लेती एनफोर्समेंट थाने की ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

यमुनानगर में माइनिंग के ट्रक निकालने के एवज में रिश्वत लेती एनफोर्समेंट थाने की ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Vigilance Action: हरियाणा के यमुनानगर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) रजनी को साढ़े नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी पुलिसकर्मी पर खनन यानी माइनिंग से जुड़े वाहनों को अवैध तरीके से क्षेत्र से पास कराने के बदले में प्रति ट्रक एक हजार रुपये की वसूली करने का गंभीर आरोप था। इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है।

शिकायत मिलते ही बिछाया गया विजिलेंस का जाल

विज्ञापन

विजिलेंस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, विभाग को गुप्त सूचना और एक शिकायत मिली थी कि एनफोर्समेंट थाने की ASI रजनी खनन वाहनों को बिना कार्रवाई के आगे बढ़ाने के नाम पर अवैध रूप से पैसे ऐंठ रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी कुछ गाड़ियां पहले निकल चुकी थीं और चार अन्य गाड़ियां निकाली जानी थीं। इसके एवज में कुल 10 गाड़ियों के हिसाब से रिश्वत की मांग की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टेट विजिलेंस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लिया और इंस्पेक्टर सतपाल देशवाल के नेतृत्व में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया।

मौके से बरामद हुई रिश्वत की रकम, आगे के लिंक तलाश रही टीम

योजना के मुताबिक विजिलेंस टीम ने पुख्ता जाल बिछाया और निर्धारित स्थान पर जैसे ही ASI रजनी ने 9,500 रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे दबोच लिया। मौके पर ही उससे रिश्वत के पैसे भी बरामद कर लिए गए। स्टेट विजिलेंस पानीपत के इंस्पेक्टर सतपाल देशवाल ने मीडिया को बताया कि यमुनानगर इलाके में अवैध माइनिंग के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अक्सर यह शिकायतें मिलती थीं कि कुछ भ्रष्ट अधिकारी पैसों की एवज में इन गाड़ियों को सुरक्षित पार कराते हैं। विजिलेंस अब यह भी खंगाल रही है कि इस अवैध वसूली के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और क्या यह पैसा ऊपर के बड़े अधिकारियों तक भी पहुंचता था।

यह भी पढ़ें–  दशहरे के मेले से लौटे सरन सिंह की हत्या का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।