Breaking News
Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानNarnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जान

Welcome To The Jungle: दिशा पटानी-जैकलीन के बिकिनी सीन्स पर चली सेंसर की कैंची, फिल्म में लगे 18 कट्स

Welcome To The Jungle: दिशा पटानी-जैकलीन के बिकिनी सीन्स पर चली सेंसर की कैंची, फिल्म में लगे 18 कट्स

Welcome To The Jungle: दिशा पटानी-जैकलीन के बिकिनी सीन्स पर चली सेंसर की कैंची, फिल्म में लगे 18 कट्स

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
JJagmarg

Welcome To The Jungle: सिनेमाप्रेमियों के लिए इस हफ्ते की सबसे बड़ी हलचल अक्षय कुमार की महा-मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर है। ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पांस के बाद माना जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन थियेटर्स का दरवाजा खटखटाने से ठीक पहले इसे सेंसर बोर्ड की कड़े इम्तिहान से गुजरना पड़ा है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को देखने के बाद इसके विजुअल्स और कई डायलॉग्स पर गंभीर आपत्ति जताई। बोर्ड ने साफ कर दिया कि जब तक मेकर्स सुझाए गए 18 बदलाव नहीं करते, तब तक फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा। आखिरकार मेकर्स को झुकना पड़ा और अब यह फिल्म ‘U/A 16+’ सर्टिफिकेट के साथ पर्दे पर आ रही है।

विज्ञापन

सेना के सम्मान और संवेदनशील डायलॉग्स पर कड़ा रुख

सेंसर बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के कई कॉमेडी पंच और पॉलिटिकल रिफरेन्स पर कैंची चलाई गई है। फिल्म में ‘कश्मीर के पानी’ का जिक्र करने वाली एक पूरी लाइन को हटाने का आदेश दिया गया। इसके अलावा, स्क्रीन पर अभद्र भाषा को रोकने के लिए “देश की टट्टी” जैसे आपत्तिजनक शब्दों को भी पूरी तरह म्यूट या डिलीट कर दिया गया है।

सेना से जुड़े संदर्भों को लेकर भी बोर्ड बेहद संजीदा दिखा; फिल्म में जहां ‘गोरखा रेजिमेंट’ शब्द का इस्तेमाल हुआ था, उसे बदलकर अब ‘तुम आर्मी से हो?’ कर दिया गया है। इतना ही नहीं, सुरक्षाबलों के पदानुक्रम को ध्यान में रखते हुए जहां भी किरदारों ने ‘जनरल’ शब्द बोला था, उसे अब ‘ऑफिसर’ या ‘सर’ से रिप्लेस किया गया है।

ग्लैमर पर सेंसर का पहरा, 30 से ज्यादा दिग्गज कलाकारों की फौज

फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडीज के कुछ बोल्ड बिकिनी सीन्स फिल्माए गए थे, लेकिन सीबीएफसी ने उन्हें पारिवारिक और 16+ दर्शकों के लिहाज से अनुपयुक्त मानते हुए फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इन बड़े कट्स के बाद अब फिल्म का फाइनल रनटाइम 164.50 मिनट बचा है।

आपको बता दें कि अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्मों में से एक है। इसमें अक्षय, दिशा और जैकलीन के अलावा अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी और आफताब शिवदासानी समेत करीब 30 से अधिक नामी कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। अब देखना यह होगा कि सेंसर के इन 18 कट्स के बाद भी फिल्म दर्शकों को हंसाने में कितनी कामयाब हो पाती है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।