Breaking News
Gurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायक

Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायक

Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायक

युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) द्वारा आयोजित नौवें जोनल युवा महोत्सव ‘तरंग’ का रंगारंग आगाज बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ। महोत्सव के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं राजकीय महाविद्यालय नारनौल के प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना भी है। सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करती हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है और ऐसे मंच उस प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

उद्घाटन समारोह में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर की ओर से डीन छात्र कल्याण डॉ. करण सिंह, निदेशक अदिति शर्मा तथा सह-निदेशक सुशांत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के अधिकारियों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों, आयोजन समिति के सदस्यों और विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय नारनौल के लिए यह गौरवपूर्ण अवसर है कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नौवें जोनल युवा महोत्सव की मेजबानी का दायित्व महाविद्यालय को मिला है। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सांस्कृतिक अभिरुचि और कलात्मक क्षमताओं को अभिव्यक्त करने का बेहतरीन मंच है।

ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना विकसित होती है तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को विश्वविद्यालय एवं अन्य मंचों पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी महाविद्यालयों का आभार व्यक्त किया।

महोत्सव के को-कन्वीनर डॉ. हवा सिंह ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस नौवें जोनल युवा महोत्सव में जिला महेंद्रगढ़ के 21 महाविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए महाविद्यालय परिसर में पांच अलग-अलग मंच तैयार किए गए हैं।

इन मंचों पर फाइन आर्ट्स एवं विजुअल आर्ट्स से संबंधित कुल 65 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्यार्थी अपनी-अपनी विधाओं में कला, रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, उसे निखारने और बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने आगे बताया कि पांच मंचों पर एक साथ आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से महोत्सव को यादगार बनाने का प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. नरेश यादव ने आयोजन की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। प्रतिभागियों की सुविधा, प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन तथा अतिथियों के स्वागत सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

नौवें जोनल युवा महोत्सव ‘तरंग’ के शुभारंभ के साथ ही राजकीय महाविद्यालय नारनौल का परिसर युवा ऊर्जा, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर नजर आया। 21 महाविद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। पांच मंचों पर आयोजित होने वाली 65 विधाओं की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला और रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

यह भी देखें – अटेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।