Breaking News
Narnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याDaler Mehndi controversy: मीका सिंह का बड़ा बयान, दलेर मेहंदी विवाद सुलझा, सीएम पुष्कर सिंह धामी की सादगी की तारीफ कीNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याDaler Mehndi controversy: मीका सिंह का बड़ा बयान, दलेर मेहंदी विवाद सुलझा, सीएम पुष्कर सिंह धामी की सादगी की तारीफ की

Yamunanagar Accident: NH-344 पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत

Yamunanagar Accident: NH-344 पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत

NH-344 पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Accident: यमुनानगर में नेशनल हाईवे-344 पर सोमवार को एक बार फिर तेज रफ्तार का जानलेवा रूप देखने को मिला। गांव मंडौली मोड़ के पास एक बेकाबू कार ने आगे जा रही मोटरसाइकिल को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर जा गिरे। इस भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 48 वर्षीय नरेश कुमार ने अस्पतालों के चक्कर काटते-काटते आखिरकार इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे छह बच्चों और भरे-पूरे परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बेटे के सामने डिवाइडर से टकराए पिता, कार छोड़कर भागा चालक

विज्ञापन

हादसे में बाल-बाल बचे 20 वर्षीय बेटे रीतिक ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह सोमवार को अपने पिता नरेश कुमार के साथ किसी निजी काम से गांव अकालगढ़ से भंभौली की तरफ जा रहा था। मोटरसाइकिल रीतिक खुद चला रहा था और उसके पिता पीछे बैठे हुए थे। जैसे ही वे NH-344 पर जगपाल एंड संस फिलिंग स्टेशन से आगे तिगरी-मंडौली मोड़ के पास पहुंचे, तभी कलानौर की दिशा से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में पीछे से सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रीतिक उछलकर हाईवे के किनारे कच्चे रास्ते पर जा गिरा, जबकि उसके पिता नरेश कुमार मोटरसाइकिल समेत घिसटते हुए सीधे डिवाइडर से टकरा गए। इस हादसे में नरेश कुमार के सिर, पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी चालक अपनी कार को मौके पर ही छोड़कर रफूचक्कर हो गया।

तीन अस्पतालों में बदला इलाज, मुलाना में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

घटना के बाद राहगीरों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर लहूलुहान हालत में नरेश कुमार को तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत जगाधरी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी जब हालत बिगड़ती चली गई, तो उन्हें एमएम अस्पताल मुलाना (अंबाला) ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मुलाना में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही यमुनानगर सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। मामले की जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी कमलदीप सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे रीतिक के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी कार चालक सुशील कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हत्या न करने की श्रेणी में दुर्घटना कारित करने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि कार के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में सुस्त पड़ा मानसून, 12 सितंबर तक सताएगी चुभने वाली गर्मी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।