Breaking News
Narnaul News: प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश, 1 नवंबर से बीएस-6 मानक से नीचे के बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, महेंद्रगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरीFaridabad Woman Murder: फरीदाबाद के होटल में खौफनाक कांड, बॉयफ्रेंड संग रुकी 35 वर्षीय युवती का मिला शव, आरोपी फरारKarnal Lakshya murder case: करनाल का लक्ष्य हत्याकांड, CIA-3 ने सातवें आरोपी सुजाल को किया गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिसAI Dating Partners: डेटिंग ऐप्स से तंग आकर अब एआई चैटबॉट्स से इश्क लड़ा रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है यह अजीब ट्रेंडAteli Mandi News: अटेली क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह यादव के नेतृत्व में दिल्ली रवानाNarnaul News: प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश, 1 नवंबर से बीएस-6 मानक से नीचे के बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, महेंद्रगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरीFaridabad Woman Murder: फरीदाबाद के होटल में खौफनाक कांड, बॉयफ्रेंड संग रुकी 35 वर्षीय युवती का मिला शव, आरोपी फरारKarnal Lakshya murder case: करनाल का लक्ष्य हत्याकांड, CIA-3 ने सातवें आरोपी सुजाल को किया गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिसAI Dating Partners: डेटिंग ऐप्स से तंग आकर अब एआई चैटबॉट्स से इश्क लड़ा रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है यह अजीब ट्रेंडAteli Mandi News: अटेली क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह यादव के नेतृत्व में दिल्ली रवाना

Yamunanagar Fire Brigade Protest: 13 मई के समझौते पर मुकरी सरकार, यमुनानगर में दमकल कर्मचारियों का तीखा प्रदर्शन

Yamunanagar Fire Brigade Protest: 13 मई के समझौते पर मुकरी सरकार, यमुनानगर में दमकल कर्मचारियों का तीखा प्रदर्शन

यमुनानगर में दमकल कर्मचारियों का तीखा प्रदर्शन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Fire Brigade Protest (संजीव चौहान) हरियाणा सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों और वादाखिलाफी के खिलाफ सूबे के दमकलकर्मियों (फायर फाइटर्स) का धैर्य अब जवाब देने लगा है। नगरपालिका कर्मचारी संघ और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के बीच बीते 13 मई को हुए समझौते को ठंडे बस्ते में डाले जाने से नाराज कर्मचारियों ने बुधवार को यमुनानगर के मुख्य दमकल केंद्र पर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों ने एक जबरदस्त गेट मीटिंग कर न केवल अपनी आवाज बुलंद की, बल्कि दोटूक शब्दों में चेतावनी दी कि अब वे खोखले आश्वासनों से बहलने वाले नहीं हैं।

‘आंदोलन टालने के लिए समझौते करती है सरकार, नीयत में खोट’

विज्ञापन

गेट मीटिंग की अध्यक्षता जिला प्रधान विजेंद्र सिंह ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव रिंकू कुमार ने संभाला। इस विरोध प्रदर्शन में विशेष रूप से पहुंचे यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कर्मचारियों में जोश भरते हुए सीधे सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। भारद्वाज ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार आंदोलन और गतिरोध को टालने के लिए मेज पर बैठकर कर्मचारियों के साथ समझौते तो कर लेती है, लेकिन जैसे ही आंदोलन टलता है, वह अपने वादों से मुकर जाती है।” उन्होंने कहा कि डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी मानी गई मांगों के आधिकारिक पत्र और परिपत्र (सर्कुलर) जारी न होना यह साबित करता है कि सरकार की नीयत साफ नहीं है।

22 जुलाई को जिला रैली और अगस्त में थमेंगे दमकल गाड़ियों के पहिए

यूनियन नेताओं ने सरकार को सचेत करते हुए अपने आगामी तीखे तेवरों की रूपरेखा भी साफ कर दी। उन्होंने एलान किया कि यदि सरकार ने इस ढुलमुल रवैये को तुरंत नहीं बदला और समझौते को जमीनी धरातल पर लागू नहीं किया, तो 22 जुलाई को होने वाली नगरपालिका कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय रैली में यमुनानगर के सभी दमकलकर्मी सामूहिक रूप से अपनी ताकत दिखाएंगे।

बात यहीं नहीं रुकेगी, नेताओं ने अंतिम अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 5 अगस्त तक भी उनके हक में अधिसूचना जारी नहीं हुई, तो 6, 7 और 8 अगस्त को होने वाली तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल में जिले का एक-एक कर्मचारी पूरी शिद्दत के साथ भाग लेगा।

“कर्मचारी डरकर घर बैठने वाले नहीं, आर-पार की होगी लड़ाई”

फायर ब्रिगेड संगठन के पदाधिकारियों ने साफ किया कि सरकार इस मुगालते में न रहे कि दमकलकर्मी किसी दबाव या डर की वजह से चुप बैठ जाएंगे। अपने हकों की इस लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने के लिए वे जेल जाने और आंदोलन को और उग्र करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर ललित कुमार, तेजिन्दर सिंह, जगविंदर, हरमिंदर सिंह, विक्की वालिया, विक्रम सिंह, अभिषेक सहित लीडिंग फायरमैन दविंदर सिंह, साधू सिंह, राजीव कुमार और चन्द्रशेखर जैसे कई वरिष्ठ कर्मचारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सरकार को आगाह किया कि यदि भविष्य में कोई आपात स्थिति पैदा होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ हरियाणा सरकार की होगी।

यह भी पढ़ें–जानिए क्यों 15 दिनों तक भक्तों को दर्शन नहीं देंगे भगवान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।