Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Yamunanagar Marathon: 73 की उम्र में 10 किमी की दौड़! यमुनानगर मैराथन में पानीपत के त्रिलोकीनाथ इन्सां ने जगाया नया जोश

Yamunanagar Marathon: 73 की उम्र में 10 किमी की दौड़! यमुनानगर मैराथन में पानीपत के त्रिलोकीनाथ इन्सां ने जगाया नया जोश

73 की उम्र में 10 किमी की दौड़! यमुनानगर मैराथन में पानीपत के त्रिलोकीनाथ इन्सां ने जगाया नया जोश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Yamunanagar Marathon: यमुनानगर में आयोजित राज्यस्तरीय मैराथन में जहां हजारों युवाओं ने दौड़ लगाई, वहीं 73 वर्ष के एक बुजुर्ग एथलीट ने अपने अदम्य साहस और फिटनेस से हर किसी को हैरत में डाल दिया।

पानीपत जिले की बापौली तहसील के गांव सनौली खुर्द निवासी त्रिलोकीनाथ इन्सां ने 10 किलोमीटर की कठिन दौड़ सफलता पूर्वक पूरी कर यह साबित कर दिया कि अगर हौसला बुलंद हो, तो उम्र महज एक आंकड़ा बनकर रह जाती है। उनके इस जज्बे को देखते हुए मुख्य अतिथि और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें मंच पर बुलाकर विशेष रूप से सम्मानित किया।

विज्ञापन

मंच पर मुख्यमंत्री ने थपथपाई पीठ, कहा- युवाओं के लिए प्रेरणा हैं त्रिलोकीनाथ

‘नशे से जंग’ थीम पर आयोजित इस दौड़ में त्रिलोकीनाथ इन्सां अपनी धर्मपत्नी श्यामो देवी के साथ पहुंचे थे। 10 किलोमीटर वर्ग में उनके शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों के साथ-साथ खुद मुख्यमंत्री का भी ध्यान खींचा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनकी लगन और सेहत के प्रति जागरूकता की खुले दिल से तारीफ की। सीएम ने कहा कि आज जब युवा वर्ग नशे की गर्त में धंसकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहा है, ऐसे दौर में 73 वर्ष की उम्र में त्रिलोकीनाथ जी का यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश के युवाओं की आंखें खोलने वाला है।

2024 से शुरू हुआ था सफर, देश भर में लहरा चुके हैं परचम

अपनी इस उपलब्धि और ऊर्जा का श्रेय अपने आध्यात्मिक मार्गदर्शक को देते हुए त्रिलोकीनाथ इन्सां ने बताया कि उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की पावन प्रेरणा से 20 अक्टूबर 2024 को पहली बार दौड़ना शुरू किया था। उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बीते कुछ समय में वे देश के अलग-अलग राज्यों में आयोजित कई एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं और गोल्ड मेडल सहित कई पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं।

पति-पत्नी दोनों खेल के मैदान में बना चुके हैं पहचान

खास बात यह है कि खेल और फिटनेस का यह जुनून सिर्फ त्रिलोकीनाथ तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी पत्नी श्यामो देवी भी इस सफर में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। त्रिलोकीनाथ ने बताया कि दिसंबर 2025 में कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुई 5 किलोमीटर दौड़ में उनकी पत्नी श्यामो देवी ने पहला स्थान हासिल कर 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार जीता था।

मैराथन के समापन पर त्रिलोकीनाथ इन्सां ने प्रदेश की युवा पीढ़ी से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि वे नशे जैसी जानलेवा बुराई से पूरी तरह दूर रहें। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे खेलों और योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएं ताकि एक मजबूत और विकसित भारत का निर्माण हो सके।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।