Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Yamunanagar News: यमुनानगर में नशे के खिलाफ रिकॉर्ड मैराथन, CM नायब सैनी बोले- स्वस्थ युवा ही बनाएगा विकसित भारत

Yamunanagar News: यमुनानगर में नशे के खिलाफ रिकॉर्ड मैराथन, CM नायब सैनी बोले- स्वस्थ युवा ही बनाएगा विकसित भारत

73 साल की उम्र में पूरी की 10 किमी की दौड़! पानीपत के त्रिलोकी नाथ को CM सैनी ने किया सम्मानित

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singhकंटेंट क्रेडिट: संजीव चौहान

Yamunanagar News:  यमुनानगर जिले ने रविवार को नशे के खिलाफ जंग का एक नया इतिहास रचा। ‘हरियाणा उदय’ आउटरीच कार्यक्रम के तहत आयोजित ‘नशे से जंग-यमुनानगर के संग’ मैराथन में हजारों युवाओं, बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद मौके पर पहुंचकर दौड़ को हरी झंडी दिखाई और युवाओं को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि युवा केवल देश का वर्तमान नहीं, बल्कि भविष्य के निर्माता हैं। जब तक युवा शक्ति अनुशासित और नशामुक्त नहीं होगी, तब तक विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता।

‘यह 5-10 किलोमीटर की दौड़ नहीं, बल्कि सामाजिक बुराई के खिलाफ जनक्रांति है’

विज्ञापन

विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि यह कोई साधारण खेल आयोजन नहीं, बल्कि सरकार, संस्कारों और जन-संकल्प का एक संयुक्त उत्सव है। आज युवाओं के सामने दो रास्ते हैं—एक रास्ता जीवन, स्वास्थ्य और खेलों की ओर जाता है, तो दूसरा बर्बादी और अंधेरे की तरफ। मुझे गर्व है कि यमुनानगर की युवा शक्ति ने तरक्की और नशामुक्त समाज का रास्ता चुना है। यह मैराथन केवल 5 या 10 किलोमीटर की दौड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नशे रूपी सामाजिक बुराई के खिलाफ ऐसी गूंज है, जो पूरे हरियाणा में सुनाई देगी।

माता-पिता बच्चों से करें खुलकर बात, अकेलेपन से पनपती है नशे की लत

फिट इंडिया और योग दिवस का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से भी भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता अपने बच्चों के साथ समय बिताएं और उनसे खुलकर संवाद करें। अक्सर देखा गया है कि अकेलापन ही युवाओं को नशे की गर्त में धकेलता है। बच्चों को अकेलेपन से निकालकर खेल, फिटनेस और विकास की ओर मोड़ना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। देश की सीमाओं की रक्षा करने से लेकर ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल लाने तक, हरियाणा के युवाओं ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है।

विजेताओं पर बरसा इनाम: मोहित और भारती बने मैराथन के चैंपियन

दौड़ के समापन पर मुख्यमंत्री ने 10 किलोमीटर प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुरुष वर्ग में महेंद्रगढ़ के मोहित ने पहला स्थान (1 लाख रुपये), सत्यम ने दूसरा (75 हजार रुपये) और यूपी के सचिन यादव ने तीसरा स्थान (51 हजार रुपये) हासिल किया।

वहीं महिला वर्ग में सोनीपत की भारती प्रथम (1 लाख रुपये), भिवानी की सोनिका द्वितीय (75 हजार रुपये) और लखनऊ की शशि लता तृतीय (51 हजार रुपये) स्थान पर रहीं। इस मैराथन का विशेष आकर्षण पानीपत के 73 वर्षीय बुजुर्ग त्रिलोकी नाथ रहे, जिन्होंने 10 किमी की पूरी दौड़ सफलता पूर्वक संपन्न की और मुख्यमंत्री से विशेष पुरस्कार प्राप्त किया। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि इस दौड़ के लिए 1.25 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से करीब 70 हजार लोगों ने मैदान में उतरकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।