Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Yamunanagar News: पहले चेहरे पर डाला गर्म दूध, अब कोर्ट केस जीतने पर जेठ ने किया जानलेवा हमला

Yamunanagar News: पहले चेहरे पर डाला गर्म दूध, अब कोर्ट केस जीतने पर जेठ ने किया जानलेवा हमला

पहले चेहरे पर डाला गर्म दूध, अब कोर्ट केस जीतने पर जेठ ने किया जानलेवा हमला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Yamunanagar News: हरियाणा के यमुनानगर में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर मायके रह रही एक महिला पर उसके सगे जेठ ने भरे बाजार डेयरी के भीतर घुसकर हमला कर दिया। जेठ ने काउंटर पर रखा भारी बैग उठाकर महिला के सिर पर दे मारा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। हमले की यह पूरी वारदात डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

कार से पीछा कर रहे थे जेठ-जेठानी, डरकर दुकान में घुसी थी पीड़िता

विज्ञापन

पीड़ित महिला प्रियंका भल्ला ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि मंगलवार शाम वह अपने बेटे के लिए सामान खरीदने बाजार निकली थीं। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनके जेठ सचिन भल्ला और जेठानी अपनी कार से उनका पीछा कर रहे हैं। अनहोनी के डर से प्रियंका भागकर पास की ही एक डेयरी में घुस गईं। लेकिन हैवानियत पर उतारू जेठ सचिन गाड़ी से उतरकर दुकान के अंदर तक आ धमका, जबकि उसकी पत्नी बाहर कार में ही बैठी रही।

काउंटर से बैग उठाकर सिर पर दागा वार, दुकानदार ने निकाला बाहर

प्रियंका के मुताबिक, डेयरी में घुसते ही सचिन ने गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रियंका ने अपना बैग दुकान के काउंटर पर रख दिया था। सचिन ने आव देखा न ताव, काउंटर पर रखा वही भारी बैग उठाकर सीधे प्रियंका के सिर पर दे मारा। बैग के अंदर कांच की बोतल और टिफिन रखे होने के कारण प्रियंका के सिर, कोहनी और पीठ पर गंभीर चोटें आईं और उनका मोबाइल भी टूट गया। वारदात के वक्त दुकानदार ने बीच-बचाव करते हुए आरोपी जेठ को दुकान से बाहर खदेड़ा, लेकिन वह जाते-जाते भी जान से मारने की धमकियां देता रहा।

शादी के बाद से प्रताड़ना, मुंह पर गर्म दूध डालने का भी आरोप

प्रियंका की शादी साल 2009 में लाल गली निवासी अचित भल्ला से हुई थी, जो ज्वेलरी और प्रिंटिंग प्रेस का काम करते हैं। प्रियंका का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और जेठ उनके साथ मारपीट और प्रताड़ना करने लगे थे। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने उनके मुंह पर गर्म दूध और खोलता तेल तक फेंक दिया था। ससुराल वालों के जुल्म से तंग आकर वह करीब तीन साल पहले अपने मासूम बेटे को लेकर मायके आकर रहने लगीं, जहां उनका भाई उनका खर्च उठा रहा है।

कोर्ट केस जीतने से बौखलाए थे ससुराल वाले, पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने अपने और बेटे के रखरखाव (मेंटेनेंस) के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाल ही में अदालत ने प्रियंका के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसी कानूनी हार और खर्चे के फैसले से तिलमिलाए ससुराल वाले उनसे रंजिश रखने लगे थे और इसी बौखलाहट में इस हमले को अंजाम दिया गया। सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather update: हरियाणा में थमने लगा मानसून, जानिए आज किन जिलों में होगी बारिश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।