Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Yamunanagar News: यमुनानगर में गांधी नगर रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदा 37 साल का युवक, सिर धड़ से अलग, मौत

Yamunanagar News: यमुनानगर में गांधी नगर रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदा 37 साल का युवक, सिर धड़ से अलग, मौत

यमुनानगर में गांधी नगर रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदा 37 साल का युवक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर के व्यस्ततम गांधी नगर रेलवे फाटक के समीप सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 37 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना शाम करीब चार बजे की है, जब युवक रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहा था और जैसे ही तेज रफ्तार ट्रेन पास आई, उसने अचानक सामने छलांग लगा दी। हादसा इतना भयावह था कि युवक की गर्दन धड़ से कटकर अलग हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच बचाव का कोई मौका न मिलने से आसपास मौजूद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

देर शाम हुई मृतक की पहचान

विज्ञापन

हादसे की सूचना तुरंत राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल को सील कर शुरुआती साक्ष्य जुटाए। शुरुआत में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी, जिसके बाद जीआरपी ने आसपास के क्षेत्रों में सूचना भिजवाई। देर शाम पुलिस स्टेशन पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान आदर्श नगर कैंप निवासी रोहित (37) के रूप में की। रोहित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

कारणों की तलाश में जुटी जीआरपी

युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। जीआरपी थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जगाधरी स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मृतक के परिजनों और दोस्तों के बयान दर्ज कर रही है, ताकि घटना के पीछे के असल कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में ट्यूशन बंक कर भाखड़ा नहर में नहाने गया 13 साल का छात्र डूबा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।