Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Yamunanagar News: यमुनानगर में हाईवे किनारे मिला युवती का अर्धनग्न शव, गले में मंगलसूत्र और माथे पर मिले चोट के निशान

Yamunanagar News: यमुनानगर में हाईवे किनारे मिला युवती का अर्धनग्न शव, गले में मंगलसूत्र और माथे पर मिले चोट के निशान

यमुनानगर में हाईवे किनारे मिला युवती का अर्धनग्न शव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: हरियाणा के यमुनानगर जिले में पंचकूला-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बुधवार सुबह करीब 10 बजे खेतों की डोल के पास एक युवती का शव बरामद हुआ। घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतका के शरीर पर केवल अंडरगारमेंट्स थे और आसपास उसके कपड़े भी नहीं मिले। हालांकि, उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों में पाजेब पहनी हुई थी, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

माथे पर चोट के निशान, कपड़े गायब

विज्ञापन

स्थानीय लोगों की नजर जब खेतों में पड़े बेसुध शरीर पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका की उम्र लगभग 30 से 32 साल के बीच बताई जा रही है। शुरुआती निरीक्षण में युवती के माथे पर चोट के साफ निशान दिखाई दिए हैं।

घटनास्थल का मंजर देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवती की किसी अन्य स्थान पर बेदर्दी से हत्या की गई और साक्ष्य मिटाने व पहचान छिपाने की नीयत से शव को हाईवे किनारे खेतों में फेंक दिया गया।

फोरेंसिक टीम ने खंगाला घटनास्थल, मॉर्च्युरी भेजा गया शव

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएसपी राजीव मिगलानी पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर यमुनानगर के सिविल अस्पताल स्थित शवगृह (मॉर्च्युरी) में रखवा दिया है। आसपास के पुलिस थानों और पड़ोसी राज्यों के जिलों में भी लापता महिलाओं की सूची खंगाली जा रही है ताकि मृतका की शिनाख्त की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का क्या है कहना

डीएसपी राजीव मिगलानी ने बताया कि पुलिस हर संभावित कोण से मामले की तफ्तीश में जुटी है। प्राथमिक दृष्टि से यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान के प्रयास लगातार जारी हैं और शिनाख्त होने के बाद ही परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और किसी प्रकार के यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्ध वाहनों की आवाजाही का सुराग मिल सके।

यह भी पढ़ें–  जगाधरी में प्रिंसिपल की थप्पड़ से छात्र के कान का पर्दा फटा, गिरफ्तारी के लिए मां पहुंची CM विंडो

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।