Breaking News
Kurukshetra Market News: दिवाली पर बाजारों में पुलिस का सख्त पहरा, 4 पहिया वाहनों की नो-एंट्री, बिना हेलमेट और बुलेट पटाखों पर एक्शनदिल्ली में 11 नवंबर तक रैलियों पर रोक की मांग, व्यापारियों ने बताया 14 हजार करोड़ का नुकसानNarnaul News: प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा, नारनौल में शराब कारोबारी अंकुश गोयल के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 10 करोड़ के अवैध विदेशी शराब मामले से जुड़े हैं तारTai Savitri Viral Video: समाज के डर से बच्चों के सपने तोड़ने वाले पेरेंट्स पर भड़की हरियाणा की Gen Z ताई सावित्रीचंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में खर्च की लिमिट तय, एक उम्मीदवार अधिकतम 7.50 लाख रुपये ही कर सकेगा खर्चKurukshetra Market News: दिवाली पर बाजारों में पुलिस का सख्त पहरा, 4 पहिया वाहनों की नो-एंट्री, बिना हेलमेट और बुलेट पटाखों पर एक्शनदिल्ली में 11 नवंबर तक रैलियों पर रोक की मांग, व्यापारियों ने बताया 14 हजार करोड़ का नुकसानNarnaul News: प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा, नारनौल में शराब कारोबारी अंकुश गोयल के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 10 करोड़ के अवैध विदेशी शराब मामले से जुड़े हैं तारTai Savitri Viral Video: समाज के डर से बच्चों के सपने तोड़ने वाले पेरेंट्स पर भड़की हरियाणा की Gen Z ताई सावित्रीचंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में खर्च की लिमिट तय, एक उम्मीदवार अधिकतम 7.50 लाख रुपये ही कर सकेगा खर्च

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर में रफ्तार का कहर, भुड़कला गांव के पास भीषण भिड़ंत, सिर में चोट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर में रफ्तार का कहर, भुड़कला गांव के पास भीषण भिड़ंत, सिर में चोट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

यमुनानगर में रफ्तार का कहर, भुड़कला गांव के पास भीषण भिड़ंत, सिर में चोट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भुड़कला के समीप सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में 31 वर्षीय युवक की असमय जान चली गई। खिजराबाद जा रहे बाइक सवार युवक को सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने सीधी टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और सिर में गहरी चोट आने की वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि आरोपी चालक भीड़ का फायदा उठाकर अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर चंपत हो गया।

आंखों के सामने भाई की मौत: मामा के घर रहकर स्टोन क्रशर पर करता था काम

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बल्लेवाला निवासी अवनीश ने बताया कि उसका ममेरा भाई अमन (31), निवासी गांव कांसेपुर (सहारनपुर, यूपी) उनके पास आया हुआ था। अमन बल्लेवाला स्थित बाला सुंदरी स्टोन क्रशर पर काम करता था। सोमवार शाम को दोनों भाई अपने-अपने दुपहिया वाहनों से किसी काम के सिलसिले में खिजराबाद जा रहे थे। अमन अपनी बाइक पर आगे-आगे चल रहा था, जबकि अवनीश अपनी बाइक से उसके ठीक पीछे था। जैसे ही वे भुड़कला गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए अमन की बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

मौके पर लगी लोगों की भीड़, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया शव

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक कुछ देर के लिए रुका जरूर, लेकिन स्थिति को भांपते हुए वाहन छोड़कर मौके से खिसक गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस की सहायता से अमन के शव को कब्जे में लेकर यमुनानगर के सिविल अस्पताल स्थित शवगृह (डेड हाउस) भिजवाया।

ट्रैक्टर के नंबर से चालक की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए प्रतापनगर थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि पुलिस ने मृतक के ममेरे भाई अवनीश के बयानों के आधार पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हत्या से जुड़े संबंधित प्रावधानों के तहत केस दर्ज कर लिया है। मौके पर छोड़े गए ट्रैक्टर के नंबर से चालक की पहचान की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें– दिन में खिली धूप और रात में सिहरन, जानें अपने जिले के तापमान का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।