Breaking News
Haryana Business News: हरियाणा में औद्योगिक क्रांति की तैयारी, सभी जिलों में खुलेंगे उद्योग, 10 नई IMT विकसित करने का प्लानEntertainment News: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में बड़ा उलटफेर, कानूनी अड़चनों के चलते तेज प्रताप यादव हुए बाहरRohtak Crime: सांपला थाने का ASI की रिश्वत लेते गिरफ्तार, हत्या के मामले में मांग रहा था घूसMahendragarh News: हकेवि में रोजगार और सामाजिक समावेशन पर हुआ संवादFaridabad Park Hospital IT raid: फरीदाबाद के पार्क अस्पताल पर इनकम टैक्स की बड़ी स्ट्राइक, तड़के गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंची टीमHaryana Business News: हरियाणा में औद्योगिक क्रांति की तैयारी, सभी जिलों में खुलेंगे उद्योग, 10 नई IMT विकसित करने का प्लानEntertainment News: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में बड़ा उलटफेर, कानूनी अड़चनों के चलते तेज प्रताप यादव हुए बाहरRohtak Crime: सांपला थाने का ASI की रिश्वत लेते गिरफ्तार, हत्या के मामले में मांग रहा था घूसMahendragarh News: हकेवि में रोजगार और सामाजिक समावेशन पर हुआ संवादFaridabad Park Hospital IT raid: फरीदाबाद के पार्क अस्पताल पर इनकम टैक्स की बड़ी स्ट्राइक, तड़के गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंची टीम

Yamunanagar suicide case: यमुनानगर में प्रेम प्रसंग के चलते दर्दनाक कदम, गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी

GGaganpreet Kaur
Yamunanagar suicide case: यमुनानगर में प्रेम प्रसंग के चलते दर्दनाक कदम, गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी

यमुनानगर में प्रेम प्रसंग के चलते दर्दनाक कदम, गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar suicide case: हरियाणा के यमुनानगर से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां मुंडामाजरा निवासी 27 वर्षीय युवक विकास ने अपनी प्रेमिका से कथित झगड़े के बाद मौत को गले लगा लिया। पेशे से बिल्डिंग का काम करने वाले विकास ने घर पर अकेले में यह खौफनाक कदम उठाया। वारदात के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। जब शाम को उसकी मां काम से घर लौटीं, तो बेटे को फंदे पर लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

पांच साल से था प्रेम संबंध, जन्मदिन पर की थी पार्टी

विज्ञापन

मृतक की मां ममकौर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उनके पति का पहले ही देहांत हो चुका है और वह अपने बेटे विकास के साथ ही रहती थीं। विकास के प्रेम संबंध हिमाचल प्रदेश के कालाआंब की रहने वाली एक युवती से चल रहे थे। युवती पहले यमुनानगर में ही रहती थी और बाद में अपने परिवार के साथ कालाआंब शिफ्ट हो गई थी, लेकिन दोनों के संपर्क में थे। मां ने यह भी बताया कि करीब दो महीने पहले 8 अगस्त को विकास ने अपना जन्मदिन एक पार्टी हॉल में मनाया था, जिसमें उसकी गर्लफ्रेंड भी शामिल हुई थी। युवती ने पहले भी परिवार को बताया था कि उसका किसी अन्य युवक से भी पुराना नाता रहा है।

फोन पर हुई कहासुनी के बाद उठाया खौफनाक कदम

घटना वाले दिन ममकौर सुबह काम पर चली गई थीं और विकास घर पर अकेला था। मां के मुताबिक, उसी दौरान उस युवती का फोन आया था और उसने बताया कि विकास उसका फोन नहीं उठा रहा है। दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर तीखी बहस और कहासुनी हुई थी। जब शाम को मां घर वापस पहुंचीं तो कमरा अंदर से बंद था और विकास का शव फंदे पर झूल रहा था। घबराई हुई मां ने तुरंत पड़ोसियों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी, मां ने की पूछताछ की मांग

सूचना मिलते ही रामपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मृतक की मां ने प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से मांग की है कि उस युवती से सख्ती से पूछताछ की जानी चाहिए ताकि यह साफ हो सके कि आखिर उसने फोन पर ऐसी क्या बात कही थी जिसके कारण उनके बेटे ने इतना बड़ा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपनी तफ्तीश आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें–  यमुनानगर के बहुचर्चित शिवा त्यागी हत्याकांड में शिकंजा, सीआईए-1 ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।