Breaking News
Faridabad News: फरीदाबाद के मुजेरी में गर्जा बुलडोजर, 4 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्तकेसी वेणुगोपाल चंडीगढ़ पहुंचे; वरिष्ठ नेताओं से बैठक करेंगे, 4 नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी की रैली की तैयारियों पर मंथनBollywood News: स्टारडम दरकिनार, लूंगी-शर्ट पहन गांव के आंगन में दिखे संजय मिश्रा, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिलSurajkund Mela: सूरजकुंड दिवाली मेले में छाई सिल्वर फॉयल पेंटिंग, प्रतापगढ़ के कलाकार के हुनर ने खींचा सबका ध्यानKarwa Chauth Shopping: करवा चौथ से पहले बाजारों में जबरदस्त रौनक, लाल जोड़ों और मैचिंग ज्वेलरी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़Faridabad News: फरीदाबाद के मुजेरी में गर्जा बुलडोजर, 4 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्तकेसी वेणुगोपाल चंडीगढ़ पहुंचे; वरिष्ठ नेताओं से बैठक करेंगे, 4 नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी की रैली की तैयारियों पर मंथनBollywood News: स्टारडम दरकिनार, लूंगी-शर्ट पहन गांव के आंगन में दिखे संजय मिश्रा, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिलSurajkund Mela: सूरजकुंड दिवाली मेले में छाई सिल्वर फॉयल पेंटिंग, प्रतापगढ़ के कलाकार के हुनर ने खींचा सबका ध्यानKarwa Chauth Shopping: करवा चौथ से पहले बाजारों में जबरदस्त रौनक, लाल जोड़ों और मैचिंग ज्वेलरी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

Yamunanagar Murder Case: दशहरे के मेले से लौटे सरन सिंह की हत्या का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार

Yamunanagar Murder Case: दशहरे के मेले से लौटे सरन सिंह की हत्या का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार

दशहरे के मेले से लौटे सरन सिंह की हत्या का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Murder Case: हरियाणा के यमुनानगर में दशहरे की शाम हुए जघन्य हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मेला देखकर लौटे 34 वर्षीय सरन सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा-1 की टीम ने चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया है, ताकि वारदात में शामिल अन्य फरार सह-आरोपियों और घटना की कड़ियों को पूरी तरह बेनकाब किया जा सके।

दुकान से मसाला लेने निकला था सरन, रंजिश में घेरा

विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक, बीते 20 अक्टूबर की शाम को सरन सिंह परिवार के साथ दशहरे का मेला देखकर घर लौटा था। कुछ ही देर बाद वह घर से पास की दुकान पर मसाला लेने के लिए निकला था। इसी बीच बैंक कॉलोनी, कमलानगर और गोबिंदपुरी इलाके के कुछ युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया। बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद में साथ न देने की रंजिश को लेकर युवकों ने सरन के साथ कहासुनी और गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया और बेदर्दी से पीटना शुरू कर दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

आरोपियों द्वारा की गई बेरहमी से मारपीट के कारण सरन सिंह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और शोक का माहौल बन गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश सीआईए-1 को सौंपी थी।

पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला जुर्म, बाकी की तलाश जारी

सीआईए-1 के प्रभारी राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक कॉलोनी निवासी आदित्य, कमलानगर के रहने वाले शिवम उर्फ शिवाय व दीपक कुमार और गोबिंदपुरी निवासी नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद मारपीट करने की बात कबूल कर ली है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी कमलदीप गोयल के सख्त निर्देशों के तहत अपराधियों पर शिकंजा कसने का अभियान जारी है और इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में करवट लेगा मौसम, 28 और 29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट, 14 जिलों में हवाओं के साथ बिजली चमकने की चेतावनी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।