August 3, 2026

Kangana Ranaut: “मुझे संघी बनना है, अपनी सोच बदलने का पूरा अधिकार”: पुराने वीडियो पर ट्रोल्स को कंगना रनौत का करारा जवाब

0
Kangana Ranaut: "मुझे संघी बनना है, अपनी सोच बदलने का पूरा अधिकार": पुराने वीडियो पर ट्रोल्स को कंगना रनौत का करारा जवाब

ट्रोल्स को कंगना रनौत का मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- 'अब नहीं चलेगी दोहरी सोच'

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं। हाल ही में Gen Z (नई पीढ़ी) को लेकर दी गई उनकी एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उनके पुराने पार्टी वीडियो और फिल्मों के प्रमोशन से जुड़े क्लिप्स तेजी से वायरल किए जाने लगे थे। CJP के सौरव दास समेत कई आलोचकों के साथ चल रही जुबानी जंग के बीच कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है। कंगना ने साफ लफ्जों में कहा कि उन्हें अपने अतीत को लेकर कोई सफाई नहीं देनी है और वक्त के साथ इंसान की सोच का बदलना बेहद स्वाभाविक प्रक्रिया है।

“पहले मॉडरेट हिंदू थी, अब आरएसएस की राह पर चलना चाहती हूं”

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में कंगना रनौत ने ट्रोल्स को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “जो लोग मेरे 10-10 साल पुराने पार्टी और फिल्मों के प्रमोशन वाले वीडियो खोज-खोजकर निकाल रहे हैं, उनसे मैं एक बात साफ कहना चाहती हूं। समय के साथ हर इंसान की सोच, समझ और विचार बदलते हैं। जिस तरह देश का संविधान हर नागरिक को अपनी पसंद का धर्म, जीवनशैली या विचारधारा चुनने की आजादी देता है, ठीक वैसा ही अधिकार मुझे भी हासिल है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

कंगना ने अपने शुरुआती करियर के मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा, “मैं यह दावा नहीं कर रही कि मैंने इंडस्ट्री में आइटम नंबर्स के खिलाफ स्टैंड लिया, बराबर फीस (इक्वल पे) की लड़ाई लड़ी, बड़े अभिनेताओं के दबदबे को चुनौती दी या नेपोटिज्म के खिलाफ मोर्चा खोला। हां, यह सच है कि पहले मैं एक ‘मॉडरेट हिंदू’ (उदारवादी हिंदू) थी। लेकिन आज जब लोग मुझसे पूछते हैं कि तुम कब से संघी बन गईं, तो मेरा जवाब है कि मुझे संघी बनना है।”

“हिंदू बेटियों के साथ दोहरे रवैये की इजाजत नहीं दी जा सकती”

भाजपा सांसद ने संघ और भाजपा की विचारधारा का समर्थन करते हुए कहा, “मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को दिल से अपनाना चाहती हूं। मैं एक जागरूक, संस्कारी और अनुशासित हिंदू के रूप में अपनी जिंदगी जीना चाहती हूं। अगर समाज में दूसरे लोगों को अपने विचार और पहचान बदलने की पूरी छूट है, तो फिर यह अधिकार मुझसे क्यों छीना जा रहा है?”

ट्रोलर्स द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए कंगना ने समाज की मानसिकता पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “लोग मेरे 10 साल पुराने वीडियो दिखाकर कहते हैं कि तुम पहले तो पार्टियां करती थीं, ऐसा-वैसा करती थीं। हां, मैं पहले वैसा करती थी, लेकिन आज अगर मैं अपनी सोच बदलकर एक अनुशासित हिंदू बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हूं, तो मेरे लिए यह रास्ता बंद क्यों किया जा रहा है? समाज का हिंदू बेटियों के प्रति यह दोहरा रवैया अब नहीं चलेगा। हमारी बेटियों को भी अपने विचार बदलने और एक संस्कारी जीवन चुनने की पूरी आजादी होनी चाहिए।”

कंगना का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है, जहां उनके समर्थक इस स्टैंड की तारीफ कर रहे हैं, वहीं विरोधी इसे राजनीतिक एजेंडे से जोड़कर देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें– स्टंट के दौरान पैलेट गन से छलनी हुए गौरव खन्ना, पीठ के जख्म देख सहमे फैंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed