August 9, 2026

14 अगस्त को सुबह 9 बजे नांगल चौधरी में निकलेगी तिरंगा यात्रा

0

जगमार्ग न्यूज। नारनौल
शहीदों के सम्मान में 14 अगस्त को प्रातः 9 बजे नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
यह जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने बताया कि यह यात्रा मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों के साथ राव तुलाराम चौक नांगल चौधरी बाईपास से प्रारंभ होकर (वाया नांगल दर्गु ) मेघोत हाला खेल के मैदान में समाप्त होगी। यात्रा समापन के समय ही मेघोत हाला खेल मैदान में सभी साथियो द्वारा एक एक पेड़ माँ के नाम लगाकर व्यापक वृक्षारोपण किया जाएगा
उन्होंने नांगल चौधरी क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हमारे सभी साथी अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर इस आयोजन को भव्य और सफल बनायेंगे।
साथ ही सभी युवाओं से विशेष आग्रह है कि प्रत्येक गाँव से अपनी मोटर साइकिल के साथ भारी संख्या में पहुँचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed