बीमार और एक्सीडेंटल गाय की सेवा करने का सबसे बड़ा धर्म

बीमार और एक्सीडेंटल गाय की सेवा करने का सबसे बड़ा धर्म
जगमार्ग न्यूज। नारनौल
श्री गौमाता युवा उपचार सेवा समिति द्वारा दीपक सर्राफ के तत्वाधान में रविवार प्रातः स्टेडियम के नजदीक गौमाता उपचारशाला के अंदर बीमार और एक्सीडेंटल गायों के लिए सवामणी की गई।
समिति के सदस्य निपेंदर संघी ने बताया कि बीमार और एक्सीडेंटल गाय की सेवा करने का सबसे बड़ा धर्म है। गौमाता की सेवा से भगवान प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों के अनुसार गाय हमारी पूज्यनीय है। इसकी सेवा करना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। इस मौके पर संस्था के अनेक सदस्य मौजूद थे।
