August 12, 2026

Kangana Ranaut attacks Naseeruddin Shah: कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को कहा ‘लोमड़ी’, झारखंड छात्र आंदोलन पर छिड़ी रार

0
Kangana Ranaut attacks Naseeruddin Shah: कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को कहा 'लोमड़ी', झारखंड छात्र आंदोलन पर छिड़ी रार

कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को कहा 'लोमड़ी'

Kangana Ranaut attacks Naseeruddin Shah: अपने बेबाक और आक्रामक बयानों के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके निशाने पर आए हैं हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह। झारखंड में चल रहे झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के छात्र आंदोलन को लेकर कंगना ने नसीरुद्दीन शाह पर जमकर भड़ास निकाली है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट में कंगना ने नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसते हुए उनकी तुलना ‘लोमड़ी’ से कर दी, जिसके बाद फिल्मी और राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है।

पीयूष मिश्रा के सवाल के बाद शुरू हुआ जुबानी जंग का सिलसिला

दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा की उस टिप्पणी से हुई थी, जिसमें उन्होंने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की धांधली के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर सवाल खड़े किए थे। कंगना रनौत ने पीयूष मिश्रा के बयान से जुड़ी एक खबर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए मामले को और तूल दे दिया। कंगना ने लिखा कि हर इंसान किसी न किसी का वफादार होता है, लेकिन उन्हें इस बात का गर्व है कि वह जिस देश का खाती हैं, उसी देश की रक्षा और स्वाभिमान के लिए लड़ती हैं।

“देश में रहकर पड़ोसी मुल्क के लिए लड़ते हैं” – कंगना

अपनी पोस्ट में कंगना ने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस देश में रहते जरूर हैं, लेकिन उनकी हमदर्दी और लड़ाई हमेशा पड़ोसी मुल्क के पक्ष में दिखती है। कंगना ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए आगे लिखा कि इंसान को ‘कुत्ता’ कहा जाना भी एक तरह से सम्मान की बात है, क्योंकि कुत्ते में वफादारी और मासूमियत जैसे गुण होते हैं जो हर किसी में नहीं मिलते। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वह किसी चालाक लोमड़ी की तरह व्यवहार करने के बजाय वफादार कहलाना ज्यादा पसंद करेंगी।

JPSC-JSSC धांधली को लेकर झारखंड में उबाल

गौरतलब है कि झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी को लेकर हजारों छात्र सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांग है कि 14वीं JPSC परीक्षा को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच CBI या हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जजों की निगरानी समिति से कराई जाए। छात्रों के इस बड़े आंदोलन पर बॉलीवुड के कई सितारों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, लेकिन कंगना के इस बयान ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है।

यह भी पढ़ें– सलमान खान की ‘SVC63’ में बड़ी एंट्री, ‘चक दे इंडिया’ फेम सागरिका घाटगे भी आईं नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed