August 12, 2026

Sirsa News: बलजीत सिंह दादूवाल का बड़ा बयान, पंजोखरा साहिब घटना के आरोपी मंड पर तुरंत हो कार्रवाई

0
Sirsa News: बलजीत सिंह दादूवाल का बड़ा बयान, पंजोखरा साहिब घटना के आरोपी मंड पर तुरंत हो कार्रवाई

बलजीत सिंह दादूवाल का बड़ा बयान, पंजोखरा साहिब घटना के आरोपी मंड पर तुरंत हो कार्रवाई

Sirsa News: हरियाणा के सिरसा जिले से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) के धर्म प्रचार चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने एक तीखा बयान जारी कर लुधियाना के विवादित नेता गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दादूवाल ने आरोप लगाया कि अंबाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व समागम के दौरान मंड ने एक साजिश के तहत माहौल खराब करने और श्रद्धालुओं को चोट पहुंचाने का काम किया है।

गौरतलब है कि गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में 5 से 7 अगस्त तक 8वें पातशाह बाल प्रीतम श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी का प्रकाश पर्व बेहद श्रद्धा और ‘चढ़दी कला’ के साथ मनाया जा रहा था। इस दौरान हरियाणा समेत आसपास के राज्यों से लाखों की संख्या में संगत दर्शन और स्नान के लिए पहुंची हुई थी।

बंद रास्ते से जबरन गाड़ी घुसाने और टक्कर मारने का आरोप

जत्थेदार दादूवाल के मुताबिक, 7 अगस्त को मुख्य समागम वाले दिन गुरसिमरन मंड अपने समर्थकों के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। वहां सुरक्षा और भीड़ को देखते हुए जिस रास्ते को सेवादारों ने बंद किया हुआ था, मंड ने जबरन अपनी गाड़ी उसी तरफ ले जाने की कोशिश की। जब मौके पर तैनात सेवादारों और श्रद्धालुओं ने उन्हें रोका, तो आरोप है कि मंड ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सेवादारों और संगत पर कार चढ़ा दी, जिससे कई लोग घायल हो गए। इस अचानक हुई घटना से गुस्साई संगत ने मौके पर ही मंड का कड़ा विरोध भी किया।

मीडिया को जारी बयान में दादूवाल ने कहा कि गुरसिमरन मंड का इतिहास ही विवादित रहा है। वह आए दिन सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों से हिंदू-सिख भाईचारे के बीच दरार डालने और आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाली भड़काऊ बयानबाजी करते रहते हैं। इसी वजह से सिख समुदाय के मन में उनके प्रति पहले से ही गहरा रोष है।

‘लाखों की संगत के बीच ऐसी हरकत महज इत्तेफाक नहीं’

दादूवाल ने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस समय गुरुद्वारा परिसर में लाखों की संगत मौजूद थी, उस संवेदनशील माहौल में मंड का पहुंचकर इस तरह की दबंगई दिखाना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। उन्होंने अंबाला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गुरसिमरन मंड के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिस को मंड को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ करनी चाहिए कि आखिर किसके इशारे पर और किस मकसद से उन्होंने इस पवित्र धार्मिक समागम में इस तरह की हरकत को अंजाम दिया। दादूवाल का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से ही आहत हुई सिख संगत के दिलों को शांति मिल सकती है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, सीएम नायब सैनी ने दी मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed