सीआईए नारनौल ने 663 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

narnaul crime अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नारनौल पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 663 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सीआईए नारनौल टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि राहुल व रामबिलास निवासी मोहल्ला पुरानी सराय, नारनौल रामबिलास के घर पर अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सीआईए नारनौल द्वारा रेडिंग पार्टी का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने रामबिलास के घर पर नियमानुसार रेड की, जहां राहुल व रामबिलास दोनों मौजूद मिले।
पुलिस टीम द्वारा घर की तलाशी लेने पर वहां से अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुईं। गिनती करने पर कुल 663 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से बरामद शराब संबंधी लाइसेंस एवं परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन दोनों आरोपी शराब का कोई वैध लाइसेंस या परमिट उपलब्ध नहीं करवा सके।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना सिटी नारनौल में मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है तथा जांच के दौरान अवैध शराब की खरीद-फरोख्त एवं इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
