September 26, 2026

Narnaul: देश की राजनीति में नई सोच, नए विचार, नई ऊर्जा की जरूरत

0
Nnl 4

Narnaul:  धर्म नारायण शर्मा।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ यादव ने कहा कि आज देश में नामदार की नहीं, कामदार की राजनीति की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का युवाओं पर फोकस है। स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से भी उन्होंने देश की राजनीति में नई सोच, नए विचार, नई ऊर्जा को आने का आह्वान किया था।
बीजेपी के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी बनाए जाने के बाद शनिवार को दक्षिणी हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ में अपने सम्मान में आयोजित समारोह में बोलते हुए सिद्धार्थ यादव ने कहा कि आज जरूरत है कि युवा पुराने ढर्रे की राजनीति छोड़कर, सकारात्मक सोच की राजनीति अपनाएं। तभी देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1947 के विकसित भारत के सपनों को साकार कर सकेगा।
पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेवारी के बाद सिद्धार्थ यादव ने अपनी मां और महेंद्रगढ़ रेवाड़ी से सांसद रही डॉ सुधा यादव की राजनीतिक कर्मभूमि को अपने भविष्य की कर्मभूमि बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाया है।

उन्होंने पहले गुरुग्राम जिले में, उसके बाद रेवाड़ी में और अब नारनौल में आयोजित कार्यक्रम में यहां के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया।
उन्होंने कहा कि जब गुरुग्राम में मेरा बड़ा अभिनंदन समारोह हुआ तो सवाल उठे कि इतना बड़ा कार्यक्रम कैसे हुआ। तो उनका जवाब था कि वे गुरुग्राम में ही रहते हैं। इस कारण भारी संख्या में लोग उनके स्वागत में आए।
इसके बाद जब रेवाड़ी में भव्य कार्यक्रम हुआ तो तर्क दिया कि इस जिले के गांव धामलावास में उनकी जड़ें जमी हुई है। लेकिन आज नारनौल में इस कार्यक्रम को देखकर वे पूरी तरह अभिभूत हो गए हैं। क्योंकि नारनौल मेरा ननिहाल है। यहां के पटीकरा गांव की मिट्टी में खेल कर ही मैं बड़ा हूं। उन्होंने कहा कि हरियाणा बॉर्डर से राजस्थान के बॉर्डर तक मिले इस प्यार को वह जीवनभर याद रखेंगे।
सिद्धार्थ यादव ने कहा कि जब करीब 3 वर्ष के थे, तो पिता देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए। तब परिवार को तात्कालिक परिस्थितियों के कारण राजनीतिक क्षेत्र में उतरना पड़ा। विरासत में मिले संस्कारों को अब आगे बढ़ाने का काम वे करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं, उसके लिए उन्होंने कभी सोचा नहीं था। और भविष्य में कुछ पाने की लालसा उनके मन में नहीं है। जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी मेरी बजाय यह अभिनंदन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का होना चाहिए।
सिद्धार्थ यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही अकेली ऐसी पार्टी है जहां प्रतिभा के बल पर छोटे से कार्यकर्ताओं को कहीं से कहीं तक पहुंचाया जा सकता है। जिम्मेवारी दी जा सकती है। यही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने संकेत दिया कि प्रेम, स्नेह, पारिवारिक रिश्ते से जो 1999 से लेकर अब तक इस इलाके के लोगों ने उन्हें दिया है। अब तक उसे संभाले रखा है। अब उसे सूद समेत लौटाया जाएगा। वे इस इलाके की भलाई के लिए काम करेंगे।

इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, अटेली से पूर्व विधायक सीताराम यादव, वरिष्ठ नेता गोविंद भारद्वाज, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

इससे पहले जिला महेंद्रगढ़ में सिद्धार्थ यादव के पहुंचने पर अटेली के सूजापुर बॉर्डर से नारनौल तक युवाओं के भारी भरकम लाव लश्कर और बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने रास्ते में अनेक स्थानों पर अभिनंदन भी किया।

 

यह भी देखें  प्रधानमंत्री की जन्मस्थली से कर्मस्थली तक 25 वर्षों की सेवा यात्रा का हरियाणा बॉर्डर पर भव्य स्वागत आज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed