सीएम पौधे लगाकर गए तो पीछे से रखवाली करना भूल गया प्रशासन पौधों की रखवाली ना करने से टी गार्ड गिरे।

Narnaul News मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 9 अगस्त को आयोजित हाफ मैराथन के अवसर पर सेक्टर 1 के सामने कार्यक्रम स्थल के नजदीक पौधारोपण किया था। मुख्यमंत्री के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, विधायक ओम प्रकाश यादव, सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह व महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव तथा स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद थे। मगर मुख्यमंत्री के जाने के बाद मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं द्वारा लगाए गए पौधों की हालत खस्ता हो गई है। वहां पर गाय का झुंड बैठने लग गया है, टी गार्ड गिर गए हैं। इनके रखरखाव के लिए संबंधित विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा।
कांग्रेसी नेता राव होशियार सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इनके रखरखाव की ओर ध्यान दिया जाए। वही सेक्टर एक के कॉर्नर पर लगाया गया आई लव नारनौल का साइन बोर्ड फिर से लगाया जाए।
