August 19, 2026

Jhajjar News: बहादुरगढ़ में बदमाशों ने युवक को नग्न कर पीटा, घर के गेट पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

0
Jhajjar News: बहादुरगढ़ में बदमाशों ने युवक को नग्न कर पीटा, घर के गेट पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

बहादुरगढ़ में बदमाशों ने युवक को नग्न कर पीटा, घर के गेट पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

Jhajjar News: झज्जर के बहादुरगढ़ शहर में बीती रात कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने गुंडागर्दी की सारी हदें पार करते हुए दो अलग-अलग जगहों पर युवकों को निशाना बनाया। इतना ही नहीं, एक युवक को अर्धनग्न कर डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा गया कि वह लहूलुहान हो गया। दुस्साहस का आलम यह रहा कि हमलावरों ने खुद इस हैवानियत का वीडियो बनाया और उसे इंटरनेट पर फैला दिया।

बस स्टैंड के पास से युवक का अपहरण, कमरे में ले जाकर पीटा

पीड़ित परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर सबसे पहले बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल पर पहुंचे। वहां काम कर रहे एक युवक से किसी अन्य व्यक्ति के बारे में पूछताछ की गई। जब उसने अनभिज्ञता जताई, तो आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे और उसे जबरन उठाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां बंद कमरे में युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मेन बाजार में घर के बाहर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, एक झुलसा

मारपीट की इस वारदात के कुछ ही देर बाद उपद्रवियों का दस्ता मेन बाजार स्थित एक रिहायशी मकान के बाहर पहुंचा। वायरल हो रही दूसरी वीडियो फुटेज में युवक घर के बाहर खड़े होकर खुलेआम गालियां देते दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने दरवाजे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें उठते ही अंदर मौजूद लोग दहल गए। इस घटना में घर के एक सदस्य के पैर झुलस गए, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

डीसीपी बोले- पुरानी रंजिश का मामला, जलद सलाखों के पीछे होंगे आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायलों का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में पूरा विवाद पुरानी रंजिश से जुड़ा नजर आ रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Hockey World Cup: आज इंग्लैंड से भिड़ेगी भारतीय टीम, सिरसा के राजिंदर सिंह पर रहेंगी निगाहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed