Breaking News
Mahendragarh News: हकेवि के भूगोल विभाग का शैक्षणिक भ्रमण, आपदा जोखिम आकलन के लिए विद्यार्थियों का दल हिमाचल प्रदेश रवानाNarnaul: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 22 पुलिसकर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेशFaridabad crime news: फरीदाबाद में रूह कंपा देने वाली वारदात, बीच बाजार युवक को लाठी-डंडों से पीटा, पैर पकड़कर घसीटाNarnaul: रोड सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता के द्वितीय चरण की हुई परीक्षाMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस जांच में जुटीMahendragarh News: हकेवि के भूगोल विभाग का शैक्षणिक भ्रमण, आपदा जोखिम आकलन के लिए विद्यार्थियों का दल हिमाचल प्रदेश रवानाNarnaul: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 22 पुलिसकर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेशFaridabad crime news: फरीदाबाद में रूह कंपा देने वाली वारदात, बीच बाजार युवक को लाठी-डंडों से पीटा, पैर पकड़कर घसीटाNarnaul: रोड सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता के द्वितीय चरण की हुई परीक्षाMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस जांच में जुटी

Foreign Tourist Viral: न ओवरचार्जिंग न ठगी, विदेशी ब्लॉगर जेन को भारत में मिला ऐसा प्यार, वीडियो हुआ वायरल

AAmandeep Singh
शेयर करें
Foreign Tourist Viral: न ओवरचार्जिंग न ठगी: विदेशी ब्लॉगर जेन को भारत में मिला ऐसा प्यार, वीडियो हुआ वायरल

न ओवरचार्जिंग न ठगी, विदेशी ब्लॉगर जेन को भारत में मिला ऐसा प्यार, वीडियो हुआ वायरल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Foreign Tourist Viral: इंटरनेट पर आए दिन विदेशी सैलानियों के साथ ऑटो चालकों या दुकानदारों द्वारा ज्यादा पैसे वसूलने की खबरें तैरती रहती हैं। लेकिन भारत भ्रमण पर आई विदेशी ट्रैवल क्रिएटर जेन के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने इन सभी धारणाओं को खारिज कर दिया। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने अनुभवों को बयां करते हुए जेन ने बताया कि भारत में उन्हें सिर्फ घूमाया ही नहीं गया, बल्कि हर शहर में अपनों जैसा दुलार और सम्मान दिया गया।

चाय वाले ने कम लिए पैसे, रेस्टोरेंट में मिलीं मुफ्त मिठाइयां

विज्ञापन

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ‘Jane Ki Khoj’ पर पोस्ट किए गए वीडियो में जेन ने कई दिल छू लेने वाले किस्से सुनाए। उन्होंने बताया कि कई मौकों पर उन्हें ‘अंडरचार्जिंग’ यानी तय दाम से भी कम पैसे देने का अनुभव हुआ। एक चाय विक्रेता ने उनसे यह कहकर पैसे लेने से इनकार कर दिया या कम लिए कि वह हमारे देश की सम्मानित मेहमान हैं। कई ढाबों और रेस्टोरेंट्स में तो उन्हें ‘वेलकम टू इंडिया’ कहकर बिना कोई चार्ज लिए एक्स्ट्रा खाना और मिठाइयां परोसी गईं।

शादियों में मिला न्योता, अनजान लोग बने अपना परिवार

जेन का यह सफर सिर्फ खाने-पीने और मुफ्त सौगातों तक सीमित नहीं रहा। भारत प्रवास के दौरान उन्होंने देश की विविधता को बहुत करीब से महसूस किया। जगह-जगह अनजान लोगों ने उन्हें अपने घरों में आमंत्रित किया, भरपेट घर का खाना खिलाया और अपने पारिवारिक आयोजनों व शादियों में भी पूरी गर्मजोशी के साथ शरीक किया।

एक शहर से दूसरे शहर तक बनता गया रिश्तों का सिलसिला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jane ki Khoj (@janekikhoj)

जेन की यात्रा में सबसे खूबसूरत बात यह रही कि जब भी वह एक शहर से दूसरे शहर का रुख करती थीं, तो पिछला मेजबान परिवार अगले शहर में मौजूद अपने रिश्तेदारों या दोस्तों को उनके स्वागत की जिम्मेदारी सौंप देता था। जेन के मुताबिक यह कोई व्यावसायिक ट्रैवल गाइड का तरीका नहीं था, बल्कि भारतीय संस्कृति का वह अटूट जुड़ाव था जो दिल से दिल को जोड़ता है। सोशल मीडिया पर अब भारतीय यूजर्स इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें– Viral Video: ‘पहली नौकरी में आप अपने वजूद पर सवाल उठाने लगते हैं’, इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।