Govinda Sunita Ahuja Family Court: शादी के 40 साल बाद फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, क्या गोविंदा से ले रही हैं तलाक?

शादी के 40 साल बाद फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
Govinda Sunita Ahuja Family Court: हिंदी सिनेमा के ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में आ गई है। दोनों की शादी को चार दशक होने को आए हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उनके बीच चल रही खींचतान अब किसी से छिपी नहीं है। इसी बीच सुनीता आहूजा का अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है। इस दौरान वे दोनों कोर्ट परिसर से बाहर निकलते हुए पैपराजी के कैमरों में कैद हुए।
कोर्ट के बाहर जब फोटोग्राफर्स ने सुनीता से उनके अचानक वहां आने का कारण पूछा, तो उन्होंने मामले की गंभीरता को टालते हुए एक रहस्यमयी जवाब दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा, “बर्थडे मनाने आए हैं,” और तुरंत अपनी कार में बैठकर रवाना हो गईं। वहीं दूसरी तरफ, उनके बेटे यशवर्धन लगातार पूछे जा रहे निजी सवालों से थोड़े असहज और नाराज नजर आए। दोनों की इस रहस्यमयी मौजूदगी ने तलाक की खबरों को हवा दे दी है।
‘शुगर डैडी’ वाले तंज से लेकर एयरपोर्ट विवाद तक— लगातार बढ़ रही थी कड़वाहट
सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से पॉडकास्ट और इंटरव्यूज में गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर तीखे खुलासे करती आ रही हैं। हाल ही में जब गोविंदा को एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था, तो सुनीता ने इस पर अपनी कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने उम्र का फासला बताते हुए गोविंदा पर ‘शुगर डैडी’ बनने का तंज भी कसा था।
View this post on Instagram
दूसरी ओर, गोविंदा ने भी अपनी पत्नी के इन सार्वजनिक बयानों पर ऐतराज जताया था। अभिनेता ने एक बयान जारी कर सुनीता से कहा था कि वे पारिवारिक और निजी मामलों पर बात करते समय संयम बरतें। गोविंदा ने कहा था कि बार-बार ऐसे बयान देकर उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश न की जाए। उन्होंने कोमल का भी शुक्रिया अदा किया था कि उन्होंने इस विवाद में गरिमा बनाए रखी।
1987 में हुई थी शादी, कोर्ट जाने की वजह अब भी सस्पेंस
गोविंदा और सुनीता की शादी मार्च 1987 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे— बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा हैं। बॉलीवुड के सबसे मजबूत जोड़ों में से एक माने जाने वाले इस कपल के बीच आई दरार ने उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि, फैमिली कोर्ट में उनकी मौजूदगी कानूनी परामर्श के लिए थी या तलाक की अर्जी के लिए, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें– ‘कपिल शर्मा के शो पर मेरे साथ गेम हुआ’, समय रैना संग विवाद पर छलका सुनील पाल का दर्द
