August 27, 2026

Haryana Vidhan Sabha Ruckus: “पुलिस की वर्दी में गुंडे थे”, सदन में बोले भूपेंद्र हुड्डा; कार्यवाही 30 मिनट स्थगित

0
Haryana Vidhan Sabha Ruckus: "पुलिस की वर्दी में गुंडे थे", सदन में बोले भूपेंद्र हुड्डा; कार्यवाही 30 मिनट स्थगित

"पुलिस की वर्दी में गुंडे थे", सदन में बोले भूपेंद्र हुड्डा, कार्यवाही 30 मिनट स्थगित

Haryana Vidhan Sabha Ruckus: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज बेहद हंगामेदार रहा। वीरवार को जैसे ही सत्र की कार्यवाही शुरू हुई, पहले ही दिन सदन के भीतर और बाहर का माहौल पूरी तरह गरमा गया। विधानसभा परिसर के बाहर पुलिस द्वारा रोके जाने और धक्का-मुक्की से नाराज कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर सदन में दाखिल हुए और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

“स्पीकर साहब! क्या आपने धक्के मारने के लिए गुंडे भेजे थे?” – हुड्डा

सत्र की शुरुआत होते ही कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने परिसर के बाहर विधायकों के साथ हुई बदसलूकी और धक्के-मुक्की का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। हुड्डा ने सीधे स्पीकर से सवाल दागते हुए पूछा, “क्या आपने हमारे साथ धक्के-मुक्की करने के लिए पुलिस की वर्दी में गुंडे भेजे थे?”

इस तीखे आरोप पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नियम और कायदों को देखना उनका काम है और उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी लेनी पड़ेगी। स्पीकर के इस जवाब से असंतोष जताते हुए कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद माहौल बिगड़ता देख स्पीकर को सदन की कार्यवाही 20 से 30 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

काले कपड़ों में नजर आए विधायक, बागियों ने रखा अलग रुख

विरोध प्रदर्शन की रणनीति के तहत कांग्रेस के ज्यादातर विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे थे। हालांकि, पार्टी के बागी विधायक काले कपड़ों में नजर नहीं आए, लेकिन वे सदन में कांग्रेस विधायकों के साथ ही बैठे दिखाई दिए।

हंगामे से ठीक पहले सत्र की औपचारिक शुरुआत में पूर्व विधायकों—चौधरी सही राम बिश्नोई और राजपाल भूखडी—के साथ-साथ हरियाणा के अमर शहीदों, रोहतक के डी-पार्क बाजार अग्निकांड के पीड़ितों और हाल ही में कुएं में जहरीली गैस के कारण जान गंवाने वाले लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई थी। श्रद्धांजलि प्रक्रिया खत्म होते ही सदन में सियासी संग्राम छिड़ गया।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather update: हरियाणा में थमने लगा मानसून, जानिए आज किन जिलों में होगी बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed