August 31, 2026

PU Election Voting: लॉ डिपार्टमेंट के बाहर छात्रों का प्रदर्शन के बीच छात्रों-पुलिस में झड़प, नारेबाजी करने वालों को पुलिस ने उठाया

0
PU Election Voting: लॉ डिपार्टमेंट के बाहर छात्रों का प्रदर्शनके बीच छात्रों-पुलिस में झड़प, नारेबाजी करने वालों को पुलिस ने उठाया

लॉ डिपार्टमेंट के बाहर छात्रों का प्रदर्शनके बीच छात्रों-पुलिस में झड़प

PU Election Voting: चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े 8 कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। सुबह 9:30 बजे शुरू हुई वोटिंग दोपहर 12 बजे समाप्त हो गई। अब दोपहर 1 बजे से मतगणना शुरू होनी है, लेकिन इससे पहले ही PU कैंपस में विवाद की स्थिति बन गई। लॉ डिपार्टमेंट के बाहर छात्रों ने हंगामा किया। कई स्टूडेंट्स ने दरवाजे पर लात मारकर उसे खोल दिया और अंदर जाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई।

 

छात्रों ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप

हंगामे के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि चुनाव में जाली वोट डाले गए हैं। स्टूडेंट्स का यह भी आरोप है कि मतदान तय समय से पहले बंद कर दिया गया। वोटिंग समाप्त होने के बाद नाराज छात्र लॉ डिपार्टमेंट के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

 

नारेबाजी करने वाले छात्रों को पुलिस ने हटाया

धरने और नारेबाजी के दौरान पुलिस ने कुछ छात्रों को मौके से उठा लिया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने की कोशिश भी की। लॉ डिपार्टमेंट के बाहर तनाव बढ़ने के बाद पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की। फिलहाल छात्रों के आरोपों और मतदान प्रक्रिया को लेकर सामने आए विवाद पर प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

कैंपस में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

छात्र संघ चुनाव को देखते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कैंपस में 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मतदान पूरा होने के बाद अब सभी की नजर मतगणना पर है। दोपहर 1 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और इसके साथ ही अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों की स्थिति साफ होने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed