September 2, 2026

Mahendragarh : कनीना के भड़फ फीडर से जुड़े गांवों में कल रहेगी बिजली गुल, 04 घंटे का रहेगा पॉवर कट

0
Mahendragarh : कनीना के भड़फ फीडर से जुड़े गांवों में कल रहेगी बिजली गुल

Mahendragarh : महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र के निवासियों के लिए जरूरी खबर है। 11 केवी भड़फ फीडर से जुड़े गांवों में गुरुवार, 3 सितंबर को बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। एमएस पावरग्रिड ट्रांसमिशन लिमिटेड द्वारा क्षेत्र में 765 केवी की नई ट्रांसमिशन लाइन खींचने का कार्य किया जाना है, जिसके चलते यह कटौती की जा रही है।

 

सुबह 6 से 10 बजे तक बंद रहेगी बिजली

बिजली निगम कार्यालय जिला महेंद्रगढ़ में कनीना के एसडीओ उमेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को क्षेत्र में आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाएगा। कार्य की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एजेंसी द्वारा 11 केवी भड़फ आरडीएस फीडर पर ‘परमिट टू वर्क’ (PTW) लिया गया है। इस दौरान सुबह 6 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक यानी कुल चार घंटे तक इस फीडर के अंतर्गत आने वाले सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

 

निगम की उपभोक्ताओं से अपील

बिजली निगम ने महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस तयशुदा कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी और बिजली पर आधारित कामकाज सुबह 6 बजे से पहले निपटा लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी देखें –  Narnaul : शहर में जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, मां चामुण्डा देवी मंदिर में स्लम एरिया के बच्चे देंगे मनमोहक प्रस्तुति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed