Breaking News
ग्रीक रेस्तरां में पहली मुलाकात, फिर प्यार; सोनिया गांधी ने साझा की राजीव की यादें, X पर किया पहला पोस्टAmbala Police action: अंबाला की डेहा कॉलोनी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 52 दोपहिया वाहन इंपाउंड, 4 निकले चोरी केAteli Mandi News: अटेली के सलीमपुर गांव में 26वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने उत्साह के साथ किया 30 यूनिट रक्तदानAryan murder case Karnal: करनाल मर्डर मिस्ट्री सीआईए-1 के हत्थे चढ़ा आर्यन हत्याकांड का एक और आरोपीDhanteras gold shopping guide: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं गोल्ड और डायमंड? खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, वरना ठगी का हो सकते हैं शिकारग्रीक रेस्तरां में पहली मुलाकात, फिर प्यार; सोनिया गांधी ने साझा की राजीव की यादें, X पर किया पहला पोस्टAmbala Police action: अंबाला की डेहा कॉलोनी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 52 दोपहिया वाहन इंपाउंड, 4 निकले चोरी केAteli Mandi News: अटेली के सलीमपुर गांव में 26वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने उत्साह के साथ किया 30 यूनिट रक्तदानAryan murder case Karnal: करनाल मर्डर मिस्ट्री सीआईए-1 के हत्थे चढ़ा आर्यन हत्याकांड का एक और आरोपीDhanteras gold shopping guide: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं गोल्ड और डायमंड? खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, वरना ठगी का हो सकते हैं शिकार

Kaithal Baba Rajpuri update: कैथल के बाबा राजपुरी डेरे में साधु की हत्या, मुख्य महंत समेत 5 गिरफ्तार, 1 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन

Kaithal Baba Rajpuri update: कैथल के बाबा राजपुरी डेरे में साधु की हत्या, मुख्य महंत समेत 5 गिरफ्तार, 1 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन

कैथल के बाबा राजपुरी डेरे में साधु की हत्या, मुख्य महंत समेत 5 गिरफ्तार, 1 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kaithal Baba Rajpuri update: (नरेश कुमार) कैथल के ऐतिहासिक गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी डेरे में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां रह रहे एक साधु का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कैथल पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्परता दिखाई और वारदात के महज 60 मिनट के भीतर मुख्य महंत सहित पांचों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डेरे की घेराबंदी की और साक्ष्य जुटाने के साथ ही संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

महंत के कमरे में जाने को लेकर हुआ था विवाद, बांधकर पीटने से हुई मौत

डीएसपी सुशील प्रकाश ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक साधु की पहचान यूपी के इलाहाबाद निवासी शिव शंकर पूरी उर्फ राकेश के रूप में हुई है। वह करीब दो महीने पहले ही बाबा राजपुरी डेरे में आया था और यहीं मुख्य महंत के सानिध्य में रह रहा था।

जांच में सामने आया है कि वारदात की वजह महंत के व्यक्तिगत कक्ष में प्रवेश को लेकर हुआ विवाद बनी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने आपा खो दिया और शिव शंकर पूरी को रस्सियों से बांधकर उसके साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। गंभीर चोटें लगने के कारण साधु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव लदाना के सरपंच गुरनाम की शिकायत पर सदर थाने में हत्या की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

सीआईए और सदर पुलिस की संयुक्त रेड, 5 आरोपी दबोचे गए

वारदात की सूचना मिलते ही सदर थाना एसएचओ एसआई कुलदीप सिंह, सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह और एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ इंचार्ज एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीमों ने डेरे में दबिश दी। पुलिस ने मौके से ही मुख्य आरोपी महंत दूजपुरी और उसके चेले लवकेश पूरी को दबोच लिया।

इसके अलावा वारदात में शामिल तीन स्थानीय युवकों—होशियार सिंह, रजत और रवि उर्फ भोला (तीनों निवासी गांव बाबा लदाना)—को भी एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड

मामले की आगामी तफ्तीश सदर थाना एसएचओ एसआई कुलदीप सिंह कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए सभी 5 आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों/रस्सियों की बरामदगी की जा सके और घटना की कड़ियों को पूरी तरह जोड़ा जा सके। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद से गांव और आसपास के इलाके में भारी तनाव व चर्चा का माहौल है।

यह भी पढ़ें– Haryana Safai Karamchari Strike: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों का उग्र आंदोलन, बहादुरगढ़ में देर रात 2 बजे पुलिस और कर्मचारियों में झड़प

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।