Narnaul: ‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’

Narnaul: नारनौल शहर में राधा नाम की अलख जगाने वाली प्रथम संस्था श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा का बहुत बड़ा भव्य आयोजन किया गया। शोभायात्रा चांदूवाड़ा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर शनि मंदिर के सामने से होते सेठी एंपोरियम के सामने से निकल कर पुल बाजार, मानक चौक, आजाद चौक होते हुए मां चामुंडा देवी मंदिर पर समापन हुई। प्रातः 7:00 बजे आरंभ हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुर जी और लड्डू गोपाल जी की आरती करके की गई माथे पर चंदन तिलक लगाकर पीले वस्त्र पहने हुए सभी भक्तों ने इस कार्यक्रम में पहुंच कर भक्ति भाव में रमकर आनंद प्राप्त किया। नगर की अनेकों संस्थाएं यात्रा में शामिल रही।
ठाकुर जी की अगवाई में हाथों में निसान लेकर भक्तों की टोलियां चल रही थी। पीछे-पीछे ढोल नगाड़ों पर नाचते गाते लोग, उनके पीछे श्री अनाथ गौशाला की बहुत सुंदर झांकी जो हमें गौमाता के प्रति प्रेम और सद्भाव को प्रेरित कर रही थी। डीजे पर चल रहे ‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ गीत संगीत पर महिलाएं टोलिया बनाकर नृत्य कर रही थी। श्री राधा नाम संकीर्तन रथ के साथ राधे राधे की जयकारो की मस्ती में डूब कर नाच गा रहे थे। छोटे नन्हे लड्डू गोपाल जी झूला झूलते हुए चल रहे थे। ढोल नगाड़े झांझ मंजीरा बजाते हुए छोटे-छोटे बच्चे शंख की ध्वनि से गुंजायमान नारनौल शहर का वातावरण ऐसा हो रहा था जैसे वृंदावन मथुरा के अंदर उत्सव मनाया जा रहा हो। नंगे पैर कंधे पर लड्डू गोपाल का टोला उठाकर बांके बिहारी की जय बोलते हुए सभी चल रहे थे।
जैसे ही शोभायात्रा आजाद चौक परिसर के अंदर पहुंचे वहां पर 15 फीट ऊंची माखन मिश्री हांडी लगाई गई थी। बाजी में सवार होकर कृष्ण कन्हैया लाल आए और उन्होंने मटकी फोड़ी। सभी को माखन मिश्री का प्रसाद खिलाया गया। श्री राधा कृष्ण की वेशभूषा में छोटे बच्चे बड़े शोभायमान हो रहे थे। छोटी-छोटी बारिश की बूंदो के बीच महिलाएं गोपियों की वेशभूषा में डांडिया खेलती हुई चल रही थी। अनेक को अनेक छोटे-छोटे लड्डू गोपाल नारनौल की परिक्रमा में चार चांद लगा रहे थे। मां चामुंडा देवी परिसर में पहुंचने पर लकी ड्रा के इनाम वितरित किए गए तथा सभी को पंजीरी का प्रसाद प्रदान किया गया।
