Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Yamunanagar News: जगाधरी पहुंचे CM नायब सैनी, वरिष्ठ RSS प्रचारक स्व. जगदीश मित्तल को दी नम आंखों से श्रद्धांजलि

Yamunanagar News: जगाधरी पहुंचे CM नायब सैनी, वरिष्ठ RSS प्रचारक स्व. जगदीश मित्तल को दी नम आंखों से श्रद्धांजलि

जगाधरी पहुंचे CM नायब सैनी, वरिष्ठ RSS प्रचारक स्व. जगदीश मित्तल को दी नम आंखों से श्रद्धांजलि

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: संजीव चौहान (यमुनानगर)

Yamunanagar News: संजीव चौहान (यमुनानगर) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक और जाने-माने समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन से पूरे यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वीरवार को उनके निधन की खबर मिलते ही सामाजिक और राजनीतिक हलकों में स्तब्धता छा गई। शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से जगाधरी पहुंचे और स्वर्गीय जगदीश मित्तल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

गमगीन माहौल के बीच आयोजित अंतिम संस्कार में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में रहा अतुलनीय योगदान: मुख्यमंत्री

इस मौके पर मीडिया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जगदीश मित्तल जी ने अपना पूरा जीवन समाज कल्याण, शिक्षा के प्रसार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में समर्पित कर दिया था। उनका इस तरह से चले जाना केवल आरएसएस या उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा और विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

सीएम ने कहा कि स्वर्गीय मित्तल का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए निस्वार्थ सेवा और समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण बना रहेगा।

अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे कई दिग्गज, राजकीय सम्मान के साथ हुआ नमन

स्व. जगदीश मित्तल की अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक चेहरे शामिल हुए। मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और अनुसूचित जाति आयोग की चेयरमैन बंतो कटारिया भी स्व. मित्तल को नमन करने पहुंचे।

इनके साथ ही हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन मुकेश गर्ग, मेयर सुमन बहमनी, चेयरमैन राकेश त्यागी, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी भोपाल खदरी सहित बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

यह भी पढ़ें–  10 मिनट लेट होने पर प्रिंसिपल ने फाड़ा छात्र के कान का पर्दा, यमुनानगर में 35 दिन बाद FIR दर्ज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।