Narnaul: सखी सहेली परिवार ने मनाया नंद उत्सव, भजनों पर झूमी महिलाएं

Narnaul: सखी सहेली परिवार द्वारा रविवार को नंद उत्सव का बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ आयोजन किया गया। नंदोत्सव का शुभारंभ मुख्य यजमान संदीप शुक्ला एवं महक शुक्ला ने लड्डू गोपाल जी की पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ किया। इसके बाद सखी सहेली परिवार की महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में बधाई गीत गाए और नंद उत्सव की परंपरा अनुसार दही-मक्खन की मटकी फोड़ कर उत्सव मनाया।
इस दौरान महिलाओं ने एक से बढ़कर एक कृष्ण भजनों पर नृत्य कर माहौल को कृष्णमय बना दिया। “नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोषों से पूरा पंडाल गूंज उठा। अंजली और श्वेता ने राधा कृष्ण की सुंदर झांकी प्रस्तुत की। सखियों ने जबरदस्त जुगलबंदी, मनोरंजक सवाल जवाब के बाद बधाई गीत गाकर एक दूसरे को नंदोत्सव की बधाई दी।
महक शुक्ला ने सभी सखियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और इसी तरह हम सभी धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जुड़े रहें। इस अवसर पर पुष्पा शुक्ला, एडवोकेट आशुतोष शुक्ला, अंजली शुक्ला, संदीप शुक्ला, दुर्गा, नीलम, सारिका गर्ग, सरिता, श्वेता, रचना, रेखा, नीरू, आरती, तरुणा, बबीता, सीरत, नेहा, संगीता शर्मा, निर्मल जिंदल, पूनम चौधरी, प्रियंका संघी, नीना, गीता गोयल, इंदु, सुचेता, रेनू, पूजा, सहित सखी सहेली परिवार की अनेक सदस्य मौजूद रहीं।
