September 9, 2026

Narnaul: सितंबर से मार्च तक चलेगा जन-जागरूकता अभियान, हर महीने होंगी कार्यशालाएं हर वार्ड में तिमाही आधार पर कचरा पृथक्करण को लेकर चलेगा विशेष सफाई अभियान

0
Nnl 2

Narnaul: जिले में वायु प्रदूषण पर पूरी तरह से लगाम कसने के लिए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक लागू होने वाली आईईसी कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि वायु प्रदूषण की रोकथाम किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि सभी विभागों और आमजन की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने औद्योगिक प्रदूषण, डीजल जनरेटर सेट, सड़क धूल, निर्माण-विध्वंस गतिविधियों, कचरा-बायोमास जलाने और वाहन प्रदूषण जैसे आठ प्रमुख क्षेत्रों पर काम करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि हर महीने कम से कम एक कार्यशाला या जागरूकता अभियान आयोजित कराएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि वाहन प्रदूषण को लेकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस हर माह न्यूनतम 250 वाहन चालकों से सीधा संपर्क कर उन्हें पीयूसी और स्वच्छ ईंधन के प्रति जागरूक करेंगे। नगर परिषद क्षेत्र में हर वार्ड में तिमाही आधार पर कचरा पृथक्करण को लेकर विशेष सफाई अभियान चलेगा।
उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निकाय, परिवहन विभाग, कृषि विभाग सहित औद्योगिक संगठन, बाजार संघ, किसान संगठन और आरडब्ल्यूए की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ हवा, स्वच्छ शहर और प्रदूषण-मुक्त हरियाणा का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ अनुज नरवाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed