Breaking News
Rohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंडNarnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाएRewari News: रेवाड़ी में आरटीआई कानून की अवहेलना पर राज्य सूचना आयोग का कड़ा एक्शनKaithal immigration fraud: कैथल में विदेश भेजने के नाम पर 63 लाख की ठगी, कनाडा का वर्क परमिट दिलाने का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तारNarnaul: बाल-महोत्सव में 30 स्कूलों के 450 विद्यार्थियों ने क्लासिकल सोलो डांस और राष्ट्रीय समूहगान में दिखाया हुनरRohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंडNarnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाएRewari News: रेवाड़ी में आरटीआई कानून की अवहेलना पर राज्य सूचना आयोग का कड़ा एक्शनKaithal immigration fraud: कैथल में विदेश भेजने के नाम पर 63 लाख की ठगी, कनाडा का वर्क परमिट दिलाने का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तारNarnaul: बाल-महोत्सव में 30 स्कूलों के 450 विद्यार्थियों ने क्लासिकल सोलो डांस और राष्ट्रीय समूहगान में दिखाया हुनर

Narnaul: सितंबर से मार्च तक चलेगा जन-जागरूकता अभियान, हर महीने होंगी कार्यशालाएं हर वार्ड में तिमाही आधार पर कचरा पृथक्करण को लेकर चलेगा विशेष सफाई अभियान

Narnaul: सितंबर से मार्च तक चलेगा जन-जागरूकता अभियान, हर महीने होंगी कार्यशालाएं  हर वार्ड में तिमाही आधार पर कचरा पृथक्करण को लेकर चलेगा विशेष सफाई अभियान
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: जिले में वायु प्रदूषण पर पूरी तरह से लगाम कसने के लिए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक लागू होने वाली आईईसी कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि वायु प्रदूषण की रोकथाम किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि सभी विभागों और आमजन की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने औद्योगिक प्रदूषण, डीजल जनरेटर सेट, सड़क धूल, निर्माण-विध्वंस गतिविधियों, कचरा-बायोमास जलाने और वाहन प्रदूषण जैसे आठ प्रमुख क्षेत्रों पर काम करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि हर महीने कम से कम एक कार्यशाला या जागरूकता अभियान आयोजित कराएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि वाहन प्रदूषण को लेकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस हर माह न्यूनतम 250 वाहन चालकों से सीधा संपर्क कर उन्हें पीयूसी और स्वच्छ ईंधन के प्रति जागरूक करेंगे। नगर परिषद क्षेत्र में हर वार्ड में तिमाही आधार पर कचरा पृथक्करण को लेकर विशेष सफाई अभियान चलेगा।
उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निकाय, परिवहन विभाग, कृषि विभाग सहित औद्योगिक संगठन, बाजार संघ, किसान संगठन और आरडब्ल्यूए की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ हवा, स्वच्छ शहर और प्रदूषण-मुक्त हरियाणा का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ अनुज नरवाल मौजूद थे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।