September 9, 2026

Narnaul/Mahendergarh: एमएससी गणित, भौतिकी व बीए शारीरिक शिक्षा की मान्यता को लेकर राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विश्वविद्यालय निरीक्षण टीम ने किया निरीक्षण

0
Nnl 5

Narnaul/Mahendergarh: राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में बुधवार को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) द्वारा गठित निरीक्षण टीम ने दौरा किया। टीम ने महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू किए गए एम.एससी. गणित, एम.एससी. भौतिक विज्ञान तथा बी.ए. में शारीरिक शिक्षा विषय की विश्वविद्यालय से मान्यता के लिए महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) के भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार, गणित विभाग से डॉ. सतीश कुमार तथा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, राई (सोनीपत) के शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. जितेंद्र कुमार शामिल रहे।
टीम के महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. विजय यादव, उपाचार्य डॉ. बलजीत सिंह, डीन साइंस प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ तथा शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. गगनदीप यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर टीम का स्वागत किया।इसके बाद निरीक्षण टीम ने महाविद्यालय के संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। टीम ने साइंस ब्लॉक, कक्षाओं, विभिन्न प्रयोगशालाओं, स्पोर्ट्स जिम, विभिन्न खेल उपकरणों तथा खेल मैदान, ऑडिटोरियम, सेमिनार हॉल, लेक्चर थिएटर तथा पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही टीम ने प्रवेश प्रक्रिया और विद्यार्थियों से संबंधित रिकॉर्ड भी देखे तथा महाविद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय में एम.एससी. गणित, एम.एससी. भौतिक विज्ञान तथा बी.ए. में शारीरिक शिक्षा विषय शुरू किया गया है। इन पाठ्यक्रमों की विश्वविद्यालय से मान्यता के लिए निरीक्षण टीम द्वारा महाविद्यालय का दौरा किया गया। महाविद्यालय के प्रवेश नोडल अधिकारी प्रो. गगनदीप यादव ने बताया कि नए शुरू किए गए पाठ्यक्रमों में एम.एससी. गणित की 40 सीटों में से 37 सीटों पर, एम.एससी. भौतिक विज्ञान की 40 सीटों में से 24 सीटों पर तथा बी.ए. में शारीरिक शिक्षा की 40 सीटों में से 32 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। निरीक्षण टीम उपलब्ध सुविधाओं और रिकॉर्ड के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर विश्वविद्यालय को प्रस्तुत करेगी। इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा नियमानुसार अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed