Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

NarnauNarnaul :नसीबपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना छठे दिन भी जारी, 10 सितंबर तक समाधान नहीं हुआ तो आमरण अनशन की चेतावनी

NarnauNarnaul :नसीबपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना छठे दिन भी जारी, 10 सितंबर तक समाधान नहीं हुआ तो आमरण अनशन की चेतावनी
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नसीबपुर में क्षतिग्रस्त सड़कों के नवनिर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा दिया जा रहा धरना बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। कॉलोनीवासियों का कहना है कि लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से होने के कारण पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती है।

धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि उनकी मांग किसी व्यक्तिगत हित से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह पूरी कॉलोनी की मूलभूत सुविधा और आमजन की समस्या है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर सड़क की वास्तविक स्थिति देखने तथा जल्द से जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवाने की मांग की है।

विज्ञापन

धरने के दौरान महिला शक्ति द्वारा नियमित रूप से कीर्तन-भजन भी किया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचा रही हैं। उनका उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद पैदा करना नहीं, बल्कि अपनी जायज मांग की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है।

🔥 गिरीश खेड़ा ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

धरने के छठे दिन क्रांतिकारी प्रमुख समाजसेवी गिरीश खेड़ा ने कहा कि नसीबपुर के लोगों की सड़क निर्माण की मांग को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और शासन-प्रशासन को समय रहते इसका समाधान करना चाहिए।

गिरीश खेड़ा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर 10 सितंबर तक शासन-प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण की मांग का समाधान नहीं किया गया, तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे। उनके इस ऐलान के बाद धरनास्थल पर मौजूद लोगों में आंदोलन को लेकर और अधिक उत्साह देखने को मिला।

धरनारत लोगों का कहना है कि वे लगातार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठा रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा। वहीं, अब सभी की नजर 10 सितंबर पर टिकी हुई है कि उससे पहले प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण कराया जाए और सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराकर कॉलोनीवासियों को राहत दी जाए।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।