Breaking News
25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी

Haryana Fire Safety: हरियाणा में बड़ी इमारतों के लिए तैयारी, दमकल विभाग खरीदेगा अत्याधुनिक एरियल लेडर प्लेटफॉर्म

Haryana Fire Safety: हरियाणा में बड़ी इमारतों के लिए तैयारी, दमकल विभाग खरीदेगा अत्याधुनिक एरियल लेडर प्लेटफॉर्म

हरियाणा में बड़ी इमारतों के लिए तैयारी, दमकल विभाग खरीदेगा अत्याधुनिक एरियल लेडर प्लेटफॉर्म

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Fire Safety: गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे शहरों में लगातार बढ़ती गगनचुंबी इमारतों (हाईराइज सोसायटियों) में अग्नि सुरक्षा को लेकर हरियाणा सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। किसी भी अप्रिय घटना या भीषण अग्निकांड के दौरान ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा निदेशालय अब अपने बेड़े को अत्याधुनिक मशीनों से लैस करने जा रहा है। सरकार जल्द ही 90 मीटर के दो और 104 मीटर की अभूतपूर्व ऊंचाई तक पहुंचने वाले दो एरियल लेडर प्लेटफॉर्म (Aerial Ladder Platforms) की खरीद करने वाली है।

टेंडर से पहले 11 सितंबर को होगी प्री-एनआईटी और परामर्श बैठक

विज्ञापन

इस बहुप्रतीक्षित खरीद को पूरी तरह पारदर्शी और विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए विभाग ने उद्योग विशेषज्ञों और निर्माताओं से सीधे संवाद की पहल की है। निदेशालय 11 सितंबर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक ‘प्री-एनआईटी’ (Pre-NIT) और मार्केट कंसल्टेशन बैठक आयोजित करने जा रहा है। इसमें देश-विदेश की अग्रणी विनिर्माण कंपनियों, अधिकृत प्रतिनिधियों और हितधारकों के साथ उपकरणों के तकनीकी मापदंडों, पात्रता शर्तों, वारंटी अवधि और डिलीवरी समय-सारिणी पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

पंजीकरण के लिए 10 सितंबर की शाम तक का समय

इस तकनीकी परामर्श बैठक में भाग लेने की इच्छुक इच्छुक संस्थाओं को 10 सितंबर, 2026 को शाम 5:30 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कराना होगा। इसके लिए आवेदक संस्था का नाम, प्रतिनिधि का पद, ईमेल और संपर्क नंबर विभागीय ईमेल technical-dfs@hry.gov.in पर भेजना अनिवार्य किया गया है।

अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में स्पष्ट करते हुए बताया कि 11 सितंबर की यह बैठक केवल आगामी निविदा (टेंडर) दस्तावेजों को अंतिम रूप देने और बाजार के बेहतरीन सुझाव जुटाने के उद्देश्य से बुलाई गई है। इसे अपने आप में कोई टेंडर या चयन प्रक्रिया न माना जाए और न ही इसमें भाग लेने वाली किसी कंपनी को भविष्य की टेंडर प्रक्रिया में कोई विशेष प्राथमिकता या अधिकार प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें– Rohtak News: रोहतक में डेंगू की दस्तक, सितंबर के 8 दिन में आए 8 मरीज, सेक्टर-3 और 14 तक फैला संक्रमण

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।