September 9, 2026

Narnaul: पायल को मिली मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता

0
Nnl 6

Narnaul: मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता के अंतर्गत आज मार्केट कमेटी नारनौल के चेयरमैन श्री बाबूलाल यादव तथा श्रीमती नुकुल यादव सेक्रेट्री मार्किट कमेटी ने गाँव टहला निवासी श्रीमती पायल, धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री ब्रह्मानंद को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का चेक प्रदान किया।
यह चेक मार्केट कमेटी नारनौल की इस दौरान गाँव टहला के सरपंच श्री विक्रम तथा नम्बरदार भी मौजूद थे ।
इस अवसर पर चेयरमैन श्री बाबूलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर जीवन सुरक्षा योजना-2013 किसानों एवं खेतीहर परिवारों के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि संकट की घड़ी में प्रभावित परिवार को आर्थिक संबल मिल सके।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाना प्राथमिकता है और मार्केट कमेटी द्वारा भी पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध करवाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed